इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की कहानी बताती है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरावरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

निर्देशक ने हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने हर छोटी-छोटी चीज को सोच-समझकर तैयार किया ताकि दर्शकों को पुराने जमाने का असली माहौल महसूस हो।

इम्तियाज ने बताया कि पंजाब के 1940 के दशक के कपड़ों पर रिसर्च की गई थी। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “रिसर्च में जो पता चला, वह हमारी उम्मीद से परे था। उस समय लोग आज के मुकाबले कहीं ज्यादा पश्चिमी रंग-ढंग में रंगे हुए थे, क्योंकि पंजाब उस समय पश्चिम का हिस्सा माना जाता था।”

उन्होंने बताया कि जब फिल्म में पुराने समय की बात बताई जा रही थी, तो जीवंत रखने के लिए हमने रोशनी का अपना एक खास रंग दिया। उन्होंने कहा, “यादों की रोशनी का अपना एक खास रंग होता है। हमने उसी रंग का इस्तेमाल किया। शर्ट के रंग भी उसी हिसाब से चुने गए। उस दौर में हर तरह के डाई उपलब्ध नहीं थे। हमने रिसर्च की और पता लगाया कि उस समय कौन-कौन से रंग उपलब्ध थे। फिर ऐसे कपड़े चुने जो बिल्कुल असली लगें।”

उन्होंने आगे कहा, “जब हम अपनी पुरानी यादों को याद करते हैं तो हमें एक खास नजरिया दिखाई देता है। हमने लेंस और फिल्टर की मदद से ठीक वैसा ही नजरिया बनाने की कोशिश की। हमने कुछ खास फिल्टर भी खुद तैयार किए। कभी-कभी अतीत की चीजों को आज के समय में लाकर बूढ़े आदमी के अनुभव दिखाने की कोशिश की।”

उन्होंने फिल्म में ए.आर. रहमान के साथ काम करने पर कहा, “उस दौर में पंजाब का संगीत या भारत का संगीत एक खास तरह का था। स्विंग और डांस बहुत लोकप्रिय थे। पश्चिमी संगीत की कई शैलियां चलन में थीं। ये सब लोक संगीत के साथ सहजता से घुल-मिल जाती थीं। हमने एक ही गाने में ऐसे प्रयोग किए ताकि संगीत के जरिए उस खास दौर को फिर से जीवंत किया जा सके। इससे दर्शकों को लगेगा कि वे खुद उसी समय में जी रहे हैं और उस रोमांस को अपनी आंखों से देख रहे हैं। इसलिए मैंने रहमान सर को चुना क्योंकि वे उस समय के संगीत की शैली को असली रूप में दिखा सकते थे। साथ ही आज के समय के लिए इसे मनोरंजक और प्रासंगिक बना सकते थे।”

इम्तियाज ने बात को खत्म करते हुए अपनी फिल्मों नें इस्तेमाल होने वाली भाषा पर बात की। उन्होंने बताया, “हमारी फिल्मों में भाषा सटीक होती है। मैंने भारत और पंजाब के कई लेखकों को पढ़ा है, जिन्होंने मेरी कहानी कहने की शैली और जीवन के प्रति नजरिए को आकार दिया।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

Read Next

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com