आगे खिसकी ‘अल्फा’ की रिलीज डेट, सलमान खान के लिए यशराज फिल्म्स ने किया फैसला

मुंबई । यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर से गुजर रही फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

जानकारी के अनुसार, एक्शन फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पूरा होने में कुछ और महीनों का समय लगेगा। जैसे ही यशराज फिल्म्स को जानकारी मिली कि अभिनेता सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए तैयार हैं, ऐसे में प्रोडक्शन हाउस ने 17 अप्रैल 2026 की तारीख खाली कर दी। यह डेट पहले ‘अल्फा’ के लिए रखी गई थी।

इससे पहले ‘अल्फा’ क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स पर ज्यादा काम वजह से इसे 17 अप्रैल 2026 तक शिफ्ट कर दिया गया था। यशराज फिल्म्स ने जानकारी देते हुए बताया था कि दर्शकों को फिल्म का सबसे बेहतरीन विजुअल रूप दिखाने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, यशराज फिल्म्स ने 17 अप्रैल को प्लेसहोल्डर डेट के रूप में इसलिए चुना था, क्योंकि यह एक शानदार रिलीज विंडो है और उस समय कोई बड़ी फिल्म अनाउंस नहीं हुई थी। अब आदित्य चोपड़ा को पता चला कि सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी इसी तारीख पर नजर है। आदित्य और सलमान के बीच पुराना और गहरा रिश्ता है। इसलिए आदित्य ने तुरंत फैसला किया कि वह यह डेट सलमान के लिए छोड़ देंगे। यशराज फिल्म्स जल्द ही ‘अल्फा’ की नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे।

‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म है।

वहीं, सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है और इसमें सलमान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन तैयार फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

–आईएएनएस

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

मुंबई । मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक नया पॉडकास्ट शो शुरू किया है, जिसका नाम 'हाफ टिकट फुल नागरिक' रखा गया है। इस शो का...

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना...

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके...

सामाजिक दबाव से दूर ‘सेल्फ-डिस्कवरी’ की राह पर दो सहेलियां, ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर आउट

मुंबई । पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज...

‘धुरंधर’ की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया...

राजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएं

मुंबई । अभिनेराजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएंता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

अर्जुन कपूर के फिल्मी सफर को 14 साल पूरे, एक्टर बोले-‘परमा’ आज भी है दिल के करीब

मुंबई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय की दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को फिल्म...

भाग्यश्री ने बताया राजा शिवाजी’ के लिए कैसे बेटी अवंतिका ने निखारा उनका ‘राजमाता’ लुक

मुंबई । अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वे राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ‘अंडे और ब्रांडी’ वाला नाश्ता

मुंबई । हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के कलाकारों से जुड़े किस्से हमेशा दिलचस्प होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर से जुड़ा है, जिसे अभिनेता...

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया ‘आर्टिकल 15’ का अनुभव

मुंबई । टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। आईएएनएस को...

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

चेन्नई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया...

बंगाल शपथ ग्रहण: मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी...

admin

Read Previous

भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 26 में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान, ब्याज दरें रह सकती हैं स्थिर

Read Next

बांग्लादेश चुनाव: छात्र-नेतृत्व वाली एनसीपी में गठबंधन को लेकर घमासान, जमात की ओर झुकाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com