आईएफएफएम 2025: मनोज बाजपेयी, मोहनलाल, करीना और शर्मिला के बीच ‘बेस्ट एक्टर’ अवॉर्ड का मुकाबला

मुंबई । इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2025 में मनोज बाजपेयी, मोहनलाल, करीना कपूर खान और शर्मिला टैगोर को ‘बेस्ट एक्टर’ के लिए नॉमिनेशन मिला है। इन चारों को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए चुना गया है।

वहीं ‘बेस्ट फिल्म’ की दौड़ में ‘होमबाउंड’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘एल2: एम्पुरान’, ‘महाराज’, ‘मेयाझगन’, ‘स्त्री 2’, और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ शामिल हैं। इन फिल्मों को उनकी कहानी, अभिनय, निर्देशन आदि के आधार पर नामांकित किया गया है।

‘बेस्ट एक्टर’ (मेल) के अवॉर्ड के लिए अभिषेक बच्चन, आदर्श गौरव, गुगुन किपगेन, ईशान खट्टर, जुनैद खान, मनोज बाजपेयी, मोहनलाल, विशाल जेठवा जैसे नामों के बीच मुकाबला हैं। वहीं ‘बेस्ट एक्टर’ (फीमेल) के लिए अंजलि शिवरामन, भनिता दास, गीता कैलासम, करीना कपूर खान, शामला हमजा, शर्मिला टैगोर, श्रद्धा कपूर और तिलोत्तमा शोम के बीच प्रतिस्पर्धा हैं।

वहीं ‘बेस्ट डायरेक्टर’ अवॉर्ड के लिए जिन नामों को नामांकित किया गया है, उनमें अरण्य सहाय, लक्ष्मीप्रिया देवी, नीरज घेवन, ओनिर, रीमा कागती, रीमा दास, वर्षा भरत और विपिन राधाकृष्णन का नाम शामिल हैं। इन सभी ने इस साल कुछ बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज़ डायरेक्ट की हैं, और अब ये ‘बेस्ट डायरेक्टर’ के टाइटल के लिए मुकाबले में हैं।

‘बेस्ट वेब सीरीज’ कैटेगिरी के लिए, ‘ब्लैक वारंट’, ‘ग्यारह ग्यारह’, ‘खौफ’, ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’, ‘मनोरथंगल’, ‘पाताल लोक सीजन 2’, ‘थलेवाट्टम पालम’, और ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ दावेदार हैं।

आईएफएफएम 2025 फेस्टिवल 14 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगा। इस फेस्टिवल में जो अवॉर्ड्स दिए जाएंगे, उनके विजेताओं को एक खास जूरी चुनेगी। इस जूरी में फिल्म ‘लॉयन’ के डायरेक्टर गार्थ डेविस और फिल्म प्रोड्यूसर नाडिया टैस शामिल हैं।

वेब सीरीज में ‘बेस्ट एक्टर्स’ (मेल और फीमेल) के दावेदारों की बात करें तो फीमेल में अनन्या पांडे, मोनिका पंवार, निमिषा सजयन, पार्वती थिरुवोथु, रसिका दुग्गल, शबाना आजमी और तिलोत्तमा शोम शामिल हैं। वहीं मेल कलाकारों में अभिषेक कुमार, अली फजल, जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार, ममूटी, मानव कौल और जहान कपूर शामिल हैं।

इस फेस्टिवल में गुरु दत्त की विरासत का जश्न मनाते हुए उनकी दो हिट फिल्में ‘प्यासा’ और ‘कागज के फूल’ को दिखाया जाएगा।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

विदेश मंत्री जयशंकर ने की चीनी उपराष्ट्रपति से मुलाकात, भारत-चीन संबंधों को सामान्य करने पर जोर

Read Next

मनोज झा ने बिहार सरकार से पूछा, ‘एक भी बांग्लादेशी या विदेशी मिला तो कौन जिम्मेदार?’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com