‘हमारे 12’ को लेकर मिल रही धमकियां, अन्नू कपूर ने सीएम शिंदे से मांगी सुरक्षा

मुंबई । बॉलीवुड के अनुभवी एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर कई जगहों से विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें आ रही हैं। वहीं फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और क्रू को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

यह फिल्म 7 जून को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले धमकियों को लेकर अन्नू कपूर ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और सुरक्षा की मांग की।

मीडिया से बात करते हुए एक्टर अन्नू कपूर ने कहा, ”’हमारे बारह’ के संदर्भ में हम माननीय मुख्यमंत्री जी से मिले। फिल्म के निर्देशक कमल चंद्रा, प्रोड्यूसर रघुवीर गुप्ता, वीरेंद्र भगत, संजय नागपाल और फिल्म के तमाम कलाकारों को, जिनमें मैं भी शामिल हूं… जान से मारने की धमकी मिल रही है, सिर काटने की धमकी मिल रही है।”

उन्होंने आगे कहा, ”7 जून शुक्रवार को ‘हमारे बारह’ देशभर में और 15 अन्य देशों में रिलीज होने वाली है और हमने मुख्यमंत्री से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। माननीय मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है और अपने शासन तंत्र को निर्देश दिया है कि हमारे ‘हमारे बारह’ यूनिट को, फिल्म को, सभी कलाकारों को सुरक्षा प्रदान करें।”

उन्होंने आगे कहा, ”माननीय मुख्यमंत्री ने सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। संवैधानिक तरीके से फिल्म को रिलीज किया जाएगा, इसे सेंसर बोर्ड ने भी पास किया है। मुझे लगता है कि दोषी लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई भी करेगी।”

वहीं निर्देशक कमल चंद्रा ने कहा, ”मेरे पास काफी अज्ञात नंबरों से कॉल और मैसेज आ रहे हैं। मैंने कॉल उठाना बंद कर दिया है। यह एक गंभीर फिल्म है, हमने किसी कम्युनिटी को टारगेट नहीं किया है। यह सिर्फ एक परिवार की कहानी है। मेरी आप सबसे अपील है कि इसको किसी कम्युनिटी से न जोड़े। हमने किसी को भी ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया है। पहले फिल्म देखें और उसके बाद ही फैसला लें। कृपया किताब के पन्ने से पूरी फिल्म का आकलन न करें।”

कमल चंद्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म में अन्नू कपूर के अलावा पार्थ समथान, अश्विनी कालसेकर और पारितोष तिवारी लीड रोल में हैं। इसका निर्माण राधिका जी फिल्म और न्यूटेक मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

–आईएएनएस

30 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘जेरी मैग्वायर’, टॉम क्रूज ने जाहिर की खुशी

मुंबई । हॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हर दौर में नई लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'जेरी मैग्वायर',...

धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता में मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील का बड़ा योगदान, आदित्य धर ने की जमकर तारीफ

मुंबई । जब कोई फिल्म हिट होती है, तो उसके पीछे पूरी टीम का पूरा योगदान रहता है। लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखता है, तो निर्देशक उसे पर्दे पर...

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

admin

Read Previous

अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, 14 प्रतिशत तक का उछाल

Read Next

पाकिस्तानी सेना में अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला वन-स्टार जनरल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com