आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज, एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस

मुंबई । एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रविवार को जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के टीजर में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। यह फिल्म भाई-बहन की कहानी पर आधारित है।

टीजर की शुरुआत में आलिया भट्ट एक बार में बैठे हुए दिखाई देती हैं। वह एक बुजुर्ग शख्स को अपनी और अपने भाई की कहानी सुनाती हैं। वह कहती हैं कि “मां को भगवान ले गए और पापा ने खुद की जान ले ली। कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास वक्त बहुत कम है।”

टीजर के मुताबिक, आलिया अपने भाई को जेल से बाहर निकालने के मिशन पर जुट जाती हैं। अगले शॉट में दिखाया गया है कि वह जेल से भागने के लिए ट्रेनिंग लेती हैं। आलिया कुछ सीन में एक्शन मोड में भी दिखाई देती हैं।

इस टीजर में एक्शन सीक्वेंस की भरमार है। एक सीन में गोलियों की आवाज सुनाई देती है तो दूसरे सीन में वह आग के बीच से कार को भगाते हुई दिखाई दे रही हैं।

फिल्म में आलिया के भाई का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है। 2 मिनट 49 सेकंड के इस टीजर में वह लास्ट में दिखाई देते हैं। उनकी खामोशी टीजर को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है।

इस टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि ‘जिगरा’ ऑस्ट्रेलियाई एक्टर रसेल क्रो की फिल्म ‘द नेक्स्ट थ्री डेज’ से प्रेरित है। उनकी फिल्म भी फ्रेंच फिल्म ‘पोर एले’ से प्रेरित थी। ‘द नेक्स्ट थ्री डेज’ में रसेल क्रो अपनी पत्नी को जेल से छुड़वाने के लिए फैसले लेते हैं, जबकि एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ एक भाई और बहन की कहानी पर केंद्रित है।

इस फिल्म को ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ फेम वासन बाला ने डायरेक्ट किया है। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा के बैनर तले बनी ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

–आईएएनएस

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

admin

Read Previous

गणेश उत्सव के बीच रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म

Read Next

वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने नहीं पहुंची निकोल किडमैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com