गणेश उत्सव के बीच रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म

मुंबई । गणेश उत्सव के शुभ मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के घर खुशियां आई हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्‍म को दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात की पुष्टि हो गई है कि दंपति के घर एक बच्ची का जन्‍म हुआ है।

इससे पहले शनिवार को अभिनेत्री को मुंबई के गिरगांव इलाके में एच. एन. रिलायंस अस्पताल में देखा गया था।

शुक्रवार को अपने बच्चे के जन्म से पहले अभिनेत्री अपने पति और अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गईं। इसके अगले दिन ही बच्ची का जन्म हुआ।

दीपिका और रणवीर ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दंपति ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में सितंबर 2024 लिखा था, जिसमें बच्चों के कपड़े, जूते और गुब्बारों की तस्वीरे थीं।

इससे पहले दीपिका को अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। उन्होंने चैती बनारसी साड़ी पहनी हुई थी, जबकि रणवीर बेज रंग का कुर्ता सेट में दिखे।

हाल ही में दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार मैटरनिटी फोटोशूट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार हो रही अटकलों और आलोचनाओं को शांत किया। कई महीनों तक कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और शर्मिंदा किया, कुछ ने उनके बेबी बंप को नकली बताया, तो कुछ ने दावा किया कि इसका आकार बदलता रहता है।

रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की और अपनी शादी की तस्‍वीरों को इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ शेयर किया था। शादी के पांच साल बाद कॉफ़ी विद करण पर प्रशंसकों को उनकी शानदार शादी का वीडियो देखने को मिला।

दोनों के करियर की बात करें तो पति-पत्नी रोहित शेट्टी निर्देशित आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगे।

–आईएएनएस

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

admin

Read Previous

दो साल में मंगल ग्रह पर पहला स्टारशिप मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य : मस्क

Read Next

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज, एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com