सूर्या: मैंने अपने करियर में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं

चेन्नई: दक्षिण के स्टार सूर्या अपनी आगामी कोर्ट रूम ड्रामा ‘जय भीम’ की रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता मनोरंजन उद्योग में लगभग 24 वर्षों से काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने कैरियर में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। अभिनेता अपने प्रशंसकों और दर्शकों को उनके साथ खड़े होने और उन पर भरोसा करने का श्रेय देते हैं।

सूर्या ने कहा कि ‘जय भीम’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 24 साल हो गए हैं। हमने बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन मेरे प्रशंसक और फिल्म प्रेमी हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि फैंस ने वास्तव में मुझ पर बहुत भरोसा किया है। उन्होंने मुझ पर जो विश्वास किया है, उसने मेरे और उनके बीच एक सुंदर रिश्ता बनाया है। मैं अच्छी फिल्में करके केवल इसे वापस देना चाहता हूं।

‘जय भीम’ में काम करने के अनुभव और एडवोकेट चंद्रू के रूप में अपनी भूमिका को लेकर सूर्या ने कहा कि यह फिल्म मेरे कम्फर्ट जोन की नहीं है। पूरा पैटर्न, कहानी सुनाना, या इसमें शामिल कलाकार, इसमें भावनाएं थोड़ी तीव्र है। यह केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह निश्चित रूप से आपको प्रभावित करेगी और तथ्यों के बारे में सोचने पर मजबूर करेगी।

‘जय भीम’ 1990 के दशक में तमिलनाडु में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी है।

‘जय भीम’ का निर्माण ज्योतिका और सूर्या ने 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।

राजसेकर कर्पूरसुंदरपांडियन द्वारा सह-निर्मित, इसमें शॉन रोल्डन का संगीत है।

‘जय भीम’ 2 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा मणिपुर, पीएम ने 4,815 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन

Read Next

काजल अग्रवाल ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com