‘आध्यात्मिक महोत्सव’ महाकुंभ में शामिल हुए अनुपम खेर, बोले- ‘मेरा सौभाग्य’

मुंबई । दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अभिनेता ने महाकुंभ को आध्यात्मिक महोत्सव बताया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर महाकुंभ से एक वीडियो साझा करते हुए इसे जादूनगरी बताया। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “कल महाकुंभ के पावन स्थल पर पहुंचा हूं। ये जादूनगरी है! यहां का वातावरण यहां आकर ही महसूस किया जा सकता। हर तरफ उन्माद है, भक्ति भाव है, जिज्ञासा है, प्रश्न है, प्रश्नों के उत्तर हैं और प्रसन्नता है। यहां दूर-दूर तक आध्यात्मिक महोत्सव है।”

अभिनेता ने महाकुंभ में आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरी से भी मुलाकात की और बताया कि उनसे मुलाकात और महाकुंभ में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। खेर ने लिखा, “मैं स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज का मेरे प्रति स्नेह और आदर के लिए हृदय से आभारी हूं। उनके साथ समय बिताना और सनातन का ज्ञान प्राप्त करना मेरा सौभाग्य है!”

अभिनेता ने महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की तारीफ की और सीएम योगी का आभार भी जताया। उन्होंने आगे लिखा, “मैं विश्व के बड़े से बड़े होटलों में रहा हूं। यहां के इंतजाम किसी से कम नहीं। केवल 35 दिनों में इस नगरी को खड़ा कर देना अद्भुत है। इस छोटे से वीडियो में कुछ भी नहीं है, जो यहां असल में है। मैं उत्तर प्रदेश की सरकार और खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं। जय मां गंगा।”

अभिनेता अक्सर देश भर के मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए जाया करते हैं। खेर हाल ही में मुंबई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर बप्पा के दर्शन को पहुंचे थे, जहां अभिनेता ने बताया था कि बप्पा के दर्शन करने से उन्हें शांति के साथ ही शक्ति भी मिलती है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते नजर आए। अभिनेता मंदिर में हाथ जोड़े दिखे थे।

उन्होंने लिखा था, “मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा की। आपके और आप सबके परिवार के लिए प्रभु के दरबार में नतमस्तक होकर प्रार्थना की। इससे शांति मिलती है और शक्ति भी। गणपति बप्पा मोरया।”

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

सैफ अली हमला: बहन सबा पटौदी ने ‘गुमनाम नायकों’ का जताया आभार

Read Next

यूसीसी और वन नेशन वन इलेक्शन एक जटिल मुद्दा : माजिद मेमन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com