सैफ अली हमला: बहन सबा पटौदी ने ‘गुमनाम नायकों’ का जताया आभार

मुंबई । अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर भावुक बहन सबा पटौदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने घर के गुमनाम नायकों का आभार जताया और कहा कि आप हमारे हीरो हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय सबा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक फोटो कोलाज को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “आप हमारे हीरो हैं! गुमनाम नायक, जिन्होंने सचमुच उस समय अपना काम किया जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी!”

सबा ने सभी का आभार जताते हुए आगे लिखा, “आप दोनों के साथ ही उन सभी लोगों को ब्लेसिंग, जिन्होंने मेरे भाई को उसके परिवार में सुरक्षित रखने में योगदान दिया।”

सबा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर भाई सैफ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सैफ काफी सकारात्मक हैं और लगातार रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने लिखा था, “भाई से मिलकर और उनके साथ टाइम बिताकर काफी अच्छा लगा। मैं खुश हूं कि भाई काफी सकारात्मक हैं और पिछले दो दिनों से लगातार तेजी से रिकवर हो रहे हैं।”

पोस्ट में सबा ने यह भी बताया था कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने लिखा था, “आज मेरी उंगली में फ्रैक्चर हुआ है तो मुझे एहसास हुआ है कि कैसे तुम्हें (सैफ अली खान) और अब्बा को क्रिकेट खेलने के दौरान चोट लगती थी।“ नोट के साथ सबा ने हाथ में बैंडेज लगी तस्वीर भी साझा की थी।

बता दें, सैफ अली की दो बहनें हैं, सबा पटौदी और सोहा अली खान है।

वहीं, सैफ हमले के छह दिन बाद मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पहली बार मीडिया और प्रशंसकों के सामने आए और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन भी किया था।

गाड़ी से उतरे अभिनेता व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में नजर आए, जहां सुरक्षा के मद्देनजर उनके पास पुलिसकर्मी खड़े दिखे। अभिनेता अपार्टमेंट के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों और प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए थे।

गत 16 जनवरी को घर पर हुए हमले में घायल अभिनेता सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सर्जरी हुई थी।

सैफ को घर लाने के लिए उनकी पत्नी-अभिनेत्री करीना कपूर खान लीलावती अस्पताल पहुंची थीं।

अभिनेता को डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ दिन और आराम करने की जरूरत है।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट जोन-III की बड़ी कार्रवाई, 1.16 करोड़ का सोना और 1.36 करोड़ के हीरे बरामद

Read Next

‘आध्यात्मिक महोत्सव’ महाकुंभ में शामिल हुए अनुपम खेर, बोले- ‘मेरा सौभाग्य’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com