गणेश चतुर्थी पर अक्षय कुमार की खास अनाउंसमेंट, नए प्रोजेक्ट के दिए संकेत

मुंबई । बॉलीवुड के एक्शन हीरो और सुपरस्टार अक्षय कुमार ने गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर अपने नए प्रोजेक्ट्स के संकेत दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी अपकमिंग फिल्म की पहली झलक भी दिखाई है, जिस देखकर हर कोई दंग रह गया।

शनिवार को अक्षय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया। जिसमें एक दानव का चेहरा दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर आप थोड़े घबरा भी सकते हैं।

एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया, आज के दिन से बेहतर दिन और क्या हो सकता है, जब आप कुछ खास होने का संकेत दें। मेरे जन्मदिन पर इसका खुलासा होगा। इंतजार करिए।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे देखकर सरप्राइज हैं। सबके मन में यही सवाल है कि क्या यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के बीच एक नया प्रोजेक्ट है?

यह भी अफवाहें फैल रही हैं कि दोनों एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। एक ऐसी शैली जिसमें अक्षय ने मशहूर फिल्म ‘भूल भुलैया’ में काम किया था। टीजर का डरावना लोगो इन बातों का समर्थन करता है, जो सुपरस्टार के लिए हॉरर मूवी में संभावित वापसी का संकेत देता है। हालांकि, अभी इसके नाम और कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछले 2 वर्षों में अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं, जिसके बाद वे बॉक्स-ऑफिस पर संघर्ष कर रहे हैं।

‘खेल खेल में’, जिसमें कई स्टार्स ने काम किया था, उनकी परेशानियों से कुछ राहत देती दिखी। लेकिन यह फिल्म श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की बॉक्स-ऑफिस कमाई के सामने ज्यादा टिक नहीं पाई।

‘खेल खेल में’ ने 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ‘स्त्री 2’ ने पहले दिन 59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अब तक ‘स्त्री 2’ ने विदेशों में 725 करोड़ रुपये की कमाई की है और यह 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘खेल खेल में’ ने अब तक दुनिया भर में 47 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अगर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन वास्तव में साथ काम कर रहे हैं, तो इससे उनके करियर में एक बड़ा बदलाव आ सकता है, क्योंकि प्रियदर्शन के साथ उनके सभी प्रोजेक्ट ब्लॉकबस्टर रहे हैं।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रहे लिवरपूल के दिग्गज रॉन येट्स का 86 साल की उम्र में निधन

Read Next

इजरायल ने गाजा पर बमबारी की, 10 फिलिस्तीनी मारे गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com