शादी करने की जल्दी में नहीं हैं शैलीन वुडली

लॉस एंजेलिस, 21 जुलाई (आईएएनएस)| नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के स्टार आरोन रोजर्स से फरवरी में अपनी सगाई की पुष्टि करने वाली ‘बिग लिटिल लाइज’ की अभिनेत्री शैलीन वुडली का कहना है कि उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। फीमेलफस्र्टडॉटकोडॉटयूके की रिपोर्ट के अनुसार वुडली ने ‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ से कहा, “कोई शादी की योजना नहीं बन रही है। कोई जल्दी नहीं है। हमें कोई जल्दबाजी नहीं करनी है।”

अभिनेत्री अगली बार रोमांटिक फिल्म ‘द लास्ट लेटर फ्रॉम योर लवर’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 1960 के दशक के सेट में है और उसके किरदार जेनिफर को पति लॉरेंस (जो अल्विन) और उसके प्रशंसक एंथनी (कैलम टर्नर) के साथ एक प्रेम त्रिकोण में उलझा हुआ है।

उन्होंने कहा कि वह फिल्म में निर्देशक ऑगस्टीन फ्रेजेल के साथ काम करने के लिए गई, क्योंकि यह एक ऐसी परियोजना है, जो प्यार के बारे में है।

उन्होंने कहा, ” मैं ऑगस्टीन से प्यार ,प्यार और प्यार करती हूं। मैं स्क्रिप्ट पढ़ने से कुछ महीने पहले ऑगस्टीन से मिली थी और मुझे वास्तव में उसके पूरे अस्तित्व से प्यार हो गया और वह जिस तरह से दुनिया को देखती थी तो मैंने सोचा वह इस उद्योग में एक बहुत ही आकर्षक, अनोखी लड़की है।”

अभिनेत्री ने कहा “मुझे स्क्रिप्ट भेजी गई क्योंकि वह उसमें शामिल थी और कहानी से प्यार हो गया और खास तौर से एंथनी और जेनिफर के दो पात्रों के साथ प्यार हो गया, क्योंकि उन दोनों के बीच इतना गहरा आंतरिक संबंध है लेकिन लगता है यह जिन्दगी चाहती थी कि वे अलग रहें और इस तरह मैं आदी हो गई।”

वुडली ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने और रॉजर्स ने शुरू में अपने रोमांस को सुर्खियों से बाहर रखा, लेकिन उन्होंने अपनी सगाई की पुष्टि की क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि कोई और उनके लिए ऐसा करे।

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

नाइजीरिया में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

Read Next

यूपी: पत्नी ने पाकिस्तान की जीत पर मनाया जश्न, पति ने दर्ज कराई शिकायत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com