नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में एक बार फिर रीजनल मूवीज व साउथ एक्टर्स का दबदबा

मुंबई । 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। किसी भी कलाकार के लिए इसे हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसमें 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिलीज हुई फिल्मों व उनके कलाकारों को पुरस्‍कार प्रदान क‍िए गए। पहले की ही भांत‍ि इस बार भी रीजनल मूवीज और साउथ एक्टर्स का दबदबा कायम रहा।

बेस्ट एक्टर की कैटिगरी में मनोज बाजपेयी और ममूटी को पछाड़ ऋषभ शेट्टी ने फिल्म ‘कांतारा’ के लिए अवॉर्ड जीता। वहीं नित्या मेनन को ‘तिरुचित्रमबलम’ और मानसी पारेख ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।

बता दें कि 2023 में ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अल्लू अर्जुन ने जीता था। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और कृति सेनन ने ‘मिमी’ के लिए जीता था।

बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मलयालम फिल्म ‘आट्टम’ को मिला। बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म ‘केजीएफ चैप्‍टर 2’, बेस्‍ट तमिल फिल्‍म ‘पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1’, बेस्‍ट तेलुगू फिल्‍म ‘कार्तिकेय 2’, बेस्‍ट मराठी फिल्‍म ‘वाल्‍वी’, बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म ‘काबेरी अंतराधन’, बेस्‍ट टीवा फिल्‍म ‘सिकाइसल’, बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म ‘सऊदी वेल्लक्का’, बेस्‍ट असमी फिल्‍म ‘ईमुथी पुथी’,बेस्ट पंजाबी फिल्म ‘बागी दी धी’, बेस्ट उड़िया फिल्म ‘दमन’, बेस्ट हिंदी फिल्म ‘गुलमोहर’ को मिला।

दूसरे कैटेगिरी के अवॉर्ड्स पर भी हिंदी से ज्यादा दूसरी भाषाओं की इंडस्ट्री का कब्जा देखने को मिला।

मलयालम फिल्म ‘मल्लिकापुरम’ के लिए श्रीपत ने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता। फिल्म ‘पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1’ के लिए रवि वर्मन को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, ए.आर. रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) और आनंद कृष्णमूर्ति के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला। ‘आट्टम’के लिए आनंद एकार्शी को बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला। बंगाली फिल्म ‘अपराजितो’के लिए बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिला।

हरियाणवी फिल्म ‘फौजा’ के लिए पवन राज मल्होत्रा को बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) और फिल्म ‘ऊंचाई’ से नीना गुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल) की कैटेगिरी में अवॉर्ड दिया गया। ब्रह्मास्त्र के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर (मेल) और बॉम्बे जयश्री को बेस्ट सिंगर (फीमेल) के सम्मान से नवाजा गया।

हरियाणवी फिल्म ‘फौजा’ के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर का अवॉर्ड प्रमोद कुमार को दिया गया।

–आईएएनएस

‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे,’ सुनील थापा के निधन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । नेपाली सिनेमा के वेटरन अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभा चुके...

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

admin

Read Previous

सैफ ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, सारा ने शेयर कीं तस्वीरें

Read Next

भारत में मंकीपॉक्स का फिलहाल कोई मामला नहीं, स्थिति पर कड़ी नजर : केंद्र सरकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com