‘ताल’ के 25 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने कहा, बिना रिहर्सल किया था ‘रमता जोगी’ पर डांस

मुंबई । हिंदी सिनेमा में म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘ताल’ के 25 साल पूरे हो गए हैं। यह 13 अगस्त 1999 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म की कहानी ने जहां लोगों को सीट से बांधे रखा, वहीं गानों ने झूमने पर मजबूर कर दिया।

‘ताल से ताल मिला’, ‘इश्क बिना’, ‘कहीं आग लगे लग जावे’, ‘रमता जोगी’ जैसे फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं। ‘रमता जोगी’ गाने को लेकर दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने एक किस्सा शेयर किया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने बिना किसी रिहर्सल के ‘रमता जोगी’ गाने पर परफॉर्म किया था।

फिल्म में ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर लीड रोल में थे। बताया जाता है कि अनिल कपूर के किरदार के लिए उनसे पहले गोविंदा और आमिर खान से बात की गई थी, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया, जिसके बाद यह ऑफर अनिल कपूर की झोली में गिरा।

अनिल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर ‘ताल’ के सेट की कई तस्वीरें शेयर की और लिखा, “25 साल पहले ‘ताल’ के साथ जुड़ने का मौका मिला। विक्रांत कपूर का किरदार निभाना यादगार रहा और मैं सुभाष घई का हमेशा आभारी रहूंगा कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया।”

‘रमता जोगी’ की कहानी खास है। सरोज खान ने वो दिन बचा लिया, जब फराह खान कोरियोग्राफ नहीं कर सकती थीं।”

एक्टर ने कहा कि ‘रमता जोगी’ फिल्म का उनका पसंदीदा गाना है।

उन्होंने आगे कहा, “जो बात इसे वाकई खास बनाती है, वह है इसके पीछे की कहानी। पहले फराह खान को इस गाने को कोरियोग्राफ करना था, लेकिन उन्होंने आखिरी समय में इसे छोड़ दिया! इसके बाद कोरियोग्राफर सरोज खान ने शूटिंग से ठीक एक रात पहले इसमें कदम रखा।”

“मैं एक्साइटेड इतना था कि मैंने बिना किसी रिहर्सल के इस गाने को कर लिया! बेहतरीन अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करना अपने आप में एक रोमांच था!”

एक्टर ने इसे शानदार एक्सपीरियंस बताया।

उन्होंने आगे लिखा, “सबसे बड़ी बात यह है कि ‘ताल’ ने उस साल बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर मेरे लिए सभी मेजर अवॉर्ड जीते, जिसमें फिल्मफेयर, ज़ी, आईफा और स्क्रीन अवॉर्ड्स शामिल हैं! यह वाकई शानदार एक्सपीरियंस था। म्यूजिक, डांस और ड्रामा के कई और साल आने की कामना करता हूं!”

“ताल” का निर्देशन सुभाष घई ने किया है। इसमें अमरीश पुरी और आलोक नाथ भी लीड रोल में थे। फिल्म का प्रीमियर शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह मानसी (ऐश्वर्या) और मानव (अक्षय) के इर्द-गिर्द घूमती हैं। इसमें मानव ट्रिप पर मानसी के शहर आता है, और देखते ही उसे प्यार हो जाता है। धीरे-धीरे मानसी को भी उससे प्यार हो जाता है। लेकिन लाइफस्टाइल और सोसाइटी स्टेटस के चलते मानव के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं होता है और वह मानसी और उसके पिता का अपमान करते हैं।

बंबई में अपमान का घूंट पीने के बाद जब वह थक-हारकर एक जगह बैठते हैं, तो उनकी मुलाकात विक्रांत (अनिल कपूर) से होती है, जो मानसी को सेलिब्रिटी बना देता है। इस दौरान विक्रांत मानसी से शादी करने की बात कहता है, लेकिन मानव उससे अपने प्यार की भीख मांगता है और उसकी जिंदगी में वापस आने की कोशिश करता है।

अनिल कपूर की बात करें तो हाल ही में वह ‘सावी’ में नजर आए थे। इसमें दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे भी हैं। यह फिल्म 2008 की फ्रेंच फिल्म ‘एनीथिंग फॉर हर’ की रीमेक है। यह सावित्री और सत्यवान की कहानी से प्रेरित है। इसमें एक हाउसवाइफ इंग्लैंड की एक जेल से अपने पति को बाहर निकालने की कोशिश करती है।

–आईएएनएस

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

admin

Read Previous

पेरिस पैरालंपिक में 25 से अधिक पदक जीतने का लक्ष्य : पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया

Read Next

दिल्ली एयरपोर्ट के नये टर्मिनल-1 पर 17 अगस्त से शुरू होंगी उड़ानें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com