दिल्ली एयरपोर्ट के नये टर्मिनल-1 पर 17 अगस्त से शुरू होंगी उड़ानें

नई दिल्ली । दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल-1 आगामी 17 अगस्त से चालू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को इस टर्मिनल का उद्घाटन किया था, हालांकि नियामक मंजूरियां मिलने के बाद शनिवार को यह ऑपरेशनल होगा।

दिल्ली हवाई अड्डे की संचालक कंपनी डायल ने बुधवार को बताया कि 17 अगस्त को स्पाइसजेट की 13 उड़ानों को नये टर्मिनल-1 पर शिफ्ट किया जाएगा। बाद में 2 सितंबर से इंडिगो भी अपनी 34 उड़ानों को टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 से टर्मिनल-1 पर स्थानांतरित करेगी।

डायल का कहना है कि इस टर्मिनल के शुरू होने के बाद टर्मिनल-2 और 3 पर बोझ कम होगा।

उल्लेखनीय है कि 28 जून को अलसुबह भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर पुराने डिपार्चर फोरकोर्ट पर छत गिर गई थी। हादसे में एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी जबकि कुछ लोग घायल हो गये थे। तत्काल प्रभाव से टर्मिनल से उड़ानों का संचालन बंद कर दिया गया था और टर्मिनल-1 की उड़ानों को बाद में टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 पर स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे बाकी दोनों टर्मिनल पर दबाव बढ़ गया था।

डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने एक बयान में कहा, “अत्याधुनिक टर्मिनल-1 के शुरू होने से हमारी क्षमता काफी बढ़ जाएगी। इससे टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 पर दबाव कम होगा।”

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पुराने टर्मिनल-1 एक पर जो छत गिरी थी उसे ठीक करने और टर्मिनल को दोबारा ऑपरेशनल करने में समय लगेगा। अभी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।

–आईएएनएस

पंजाब : एडीजीपी एसपीएस परमार ने सुखबीर बादल व एसएडी नेताओं को तलब किया, ऑडियो क्लिप पर सबूत मांगे

चंडीगढ़ । पंजाब के जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में धांधली के आरोपों को लेकर सियासी चर्चा तेज है। रविवार को पंजाब पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं...

न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है: सीएम योगी

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में कहा कि राज्य शांति और निवेश के एक नए युग में...

संविधान से पहले कैसी थी देश की शासन प्रक्रिया, संघ प्रमुख ने बताया क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत

पानीपत । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को ‘भारतीय इतिहास, संस्कृति और संविधान’ कार्यक्रम में बताया कि संविधान से पहले देश में शासन की...

निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज, पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने के आरोप गंभीर

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में जिला अदालत ने एक अहम निर्णय सुनाते हुए आरोपी जेठ रोहित भाटी की जमानत याचिका...

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, मेट्रो को बनना होगा मॉडल एजेंसी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभिन्न निर्माण स्थलों पर प्रभावी धूल...

रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती विकास को देगी बढ़ावा : अर्थशास्त्री

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के फैसले का शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के असाधारण रूप...

राघव चड्ढा ने की ’10 मिनट डिलीवरी’ कल्चर खत्म करने की मांग, गिग वर्कर्स की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली । राज्यसभा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शून्यकाल के दौरान गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनकी बदतर हालत का मुद्दा उठाया। चड्ढा...

यूपी : सीएम योगी का निर्देश, एफडीआई बढ़ाने को बढ़ाएं संवाद, तेज करें प्रयास

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में विदेशी निवेश को नई रफ्तार देने के लिए चल रहे प्रयासों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए साफ कहा कि उत्तर...

यूपी में एसआईआर के लिए समयसीमा बढ़ाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए दिए गए समय को बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9...

देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों...

नीतीश ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा, पीएम मोदी के सहयोग के लिए किया नमन

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश में एनडीए सरकार में किए गए कार्यों का ब्यौरा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की...

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 10 पेज के सुसाइड नोट में परिवार और अफसरों पर गंभीर आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुरली गोविंद राजू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी जान लेने...

admin

Read Previous

‘ताल’ के 25 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने कहा, बिना रिहर्सल किया था ‘रमता जोगी’ पर डांस

Read Next

भारत की विकास कहानी को लेकर सिलिकॉन वैली आशावादी है : एमआर रंगास्वामी, इंडियास्पोरा के संस्थापक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com