18 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी कार्तिक सुब्बाराज की थ्रिलर सीरीज ‘स्नेक्स एंड लैडर्स’

मुंबई । फिल्म निर्माता कार्तिक सुब्बाराज की आगामी तमिल डार्क ह्यूमर थ्रिलर सीरीज ‘स्नेक्स एंड लैडर्स’ 18 अक्टूबर से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, जिसमें नवीन चंद्रा, नंदा और मनोज भारतीराजा जैसे नाम शामिल हैं।

शो का निर्देशन सुब्बाराज ने किया है, जिन्होंने “जगमे थांधीराम” और “महान” जैसी फिल्में बनाई हैं। इसमें मुथुकुमार, श्रींदा, श्रीजीत रवि, समरिथ, सूर्या राघवेश्वर, सूर्यकुमार, तरुण और साशा भरेन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 18 अक्टूबर से ‘प्राइम वीडियो’ पर स्ट्रीम होगी।

सुब्बाराज ने कहा, “इन चार दोस्तों की कहानी को जीवंत करना अविश्वसनीय रूप से रोमांचक अनुभव रहा है। सीरीज का हर कैरेक्टर यूनिक है, जिनकी अपनी अलग पर्सनालिटी और जटिल रिश्ते हैं और इसकी कहानी किशोरावस्था के उतार-चढ़ाव को दर्शाती हैं।”

2000 के दशक के मध्य में सेट की गई नौ-एपिसोड की यह सीरीज चार स्कूली दोस्तों, गिली, इराई, सैंडी और बाला के कारनामों को फॉलो करती है, जो अनजाने में खुद को एक पहेली में उलझा हुआ पाते हैं। इस दौरान वे विभिन्न चुनौतीपूर्ण स्थितियों और व्यक्तिगत संघर्षों से गुजरते हैं। आखिरकार उनकी यात्रा उन्हें आत्म-खोज के एक अप्रत्याशित मार्ग पर ले जाती है।

सुब्बाराज ने बताया कि “एक रहस्य को उजागर करने की यात्रा दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी। हमारा लक्ष्य एक ऐसी कहानी गढ़ना था जो मनोरंजन के साथ-साथ दोस्ती, व्यक्तिगत विकास और सार्थक बंधनों और सबक को भी शामिल करे जो दर्शकों को पसंद आए।”

प्राइम वीडियो इंडिया के प्रमुख निखिल मधोक ने कहा कि “विशेष रूप से तमिल कंटेंट में रीजनल कहानी कहने के लिए हमारा जुनून हमारे विकास के लिए महत्वपूर्ण रहा है। यह हाल के दिनों में ‘सुजल – द वोर्टेक्स’, ‘वधांधी: द फैबल ऑफ वेलोनी’ और ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ की शानदार सफलता से पता चलता है। सांस्कृतिक रूप से निहित यह कहानियां भारत और उसके बाहर के दर्शकों को भी पसंद आएंगी। अपनी लेटेस्ट सीरीज, ‘स्नेक्स एंड लैडर्स’ के साथ, हम अपने कंटेंट को और आगे बढ़ाने और समृद्ध करने के लिए उत्साहित हैं।”

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

आतंकवादियों ने गाजा से इजरायल पर दागे तीन रॉकेट

Read Next

‘बिग बॉस 18’ में स्वैग से नायरा बनर्जी ने ली एंट्री, सलमान खान से कहा, ‘ट्रॉफी जीतने के इरादे से आई हूं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com