नए साल का जश्न मना एक साथ लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

मुंबई । तलाक की सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट आए हैं।

तीनों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। अभिषेक आगे चल रहे थे, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या उनके पीछे चल रही थीं। उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स को “हैप्पी न्यू ईयर” भी कहा।

अभिषेक ने जहां स्वेटशर्ट, ब्लैक पैंट और सफेद जूते पहने थे वहीं, ऐश्वर्या और आराध्या ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे।

इस दौरान मीडिया ने उन्हें एक संयुक्त फोटो के लिए अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने खास ध्यान नहीं दिया। दोनों अपनी कार की ओर बढ़ गए।

एक अन्य वीडियो में ऐश्वर्या अपनी बेटी से पूछती नजर आ रही हैं कि क्या किसी ने उसे धक्का दिया, क्योंकि आराध्या चलते समय अचानक कूद गई थी।

अभिषेक को कार के पास दोनों का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। अपनी पत्नी और बेटी के बैठने के बाद, कार की आगे वाली सीट पर बैठकर वह चले जाते हैं।

दिसंबर में इस जोड़ी ने अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में भी भाग लिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

कार्यक्रम के पहले दिन, अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती का प्रदर्शन देखने के लिए शामिल हुए।

अफवाहों के फैलने के बाद से यह पहली बार था जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक को सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया।

दोनों के संबंध में खटास को लेकर अटकलें लगातार चल रही थीं, पिछले साल की शुरुआत में एक शादी में अलग-अलग दिखने के बाद इसे और हवा मिली। अफवाहों के ताजे मामलों ने तब जोर पकड़ा जब दुबई के एक कार्यक्रम में ऐश्वर्या का नाम “बच्चन” उपनाम के बिना लिस्ट किया गया।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई थी। दोनों को नवंबर 2011 में बेटी हुई थी।

बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन का नाम उनकी को स्टार निमरत कौर के साथ जुड़ा था। दोनों के बीच डेटिंग की अफवाह थी।

–आईएएनएस

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

admin

Read Previous

2024 ‘होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया’ के लिए रहा शानदार, बिक्री में 32 प्रतिशत का उछाल

Read Next

2025 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने तय किया ‘लक्ष्य’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com