काजोल ने अपनी मां तनुजा के 81वें जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्‍वीर

मुंबई । आज बॉलीवुड की दिग्‍गज अभिनेत्री तनुजा अपना 81वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर अभिनेत्री काजोल ने अपनी मां को उनके जन्मदिन पर प्‍यार लुटाते हुए एक नोट लिखा।

इंस्टाग्राम पर 17.3 मिलियन फॉलोअर्स वाली काजोल ने अपनी छोटी बहन तनीषा मुखर्जी और अपनी मां तनुजा के साथ उनके 81वें जन्मदिन पर एक खुशनुमा तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में काजोल लाल, लंबी बाजू वाले ब्लाउज के साथ काली साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि तनीषा गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस फोटो में बर्थडे गर्ल तनुजा को बैंगनी रंग के सूट में आराम से बैठे हुए देखा जा सकता है। तनीषा मुखर्जी और काजोल को उनके पीछे खड़े हुए देखा जा सकता है। तीनों को फोटो में मुस्कुराते हुई नजर आ रही हैं।

काजोल ने पोस्‍ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ”हमारी सदाबहार, क्रेजी और खूबसूरत मां को 81वां जन्मदिन यानी 18वां जन्मदिन मुबारक।’

तनुजा फिल्म निर्माता कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी हैं। उनकी तीन बहनें हैं, जिनमें अभिनेत्री नूतन शामिल हैं। उन्होंने 1973 में फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी की। दंपति की दो बेटियां काजोल और तनीषा हैं।

उन्होंने 1950 में अपनी बड़ी बहन नूतन के साथ ‘हमारी बेटी’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फि‍ल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्‍होंंने 1960 की फि‍ल्म ‘छबीली’ से अपनी शुरुआत की, जिसका निर्देशन उनकी मां ने किया था। इस फिल्‍म में उनकी बहन नूतन मुख्य भूमिका में थी।

वहीं काजोल ने 1992 में ‘बेखुदी’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित हिट रोमांटिक थ्रिलर फि‍ल्म ‘बाजीगर’ में काम किया। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी ने अभिनय किया है।

इसके बाद उन्होंने ‘करण अर्जुन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘गुप्त’, ‘इश्क’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, ‘कभी खुशी कभी गम.., ‘फना’, ‘माई नेम इज खान’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया।

काजोल ‘दिलवाले’, ‘तानाजी’, ‘त्रिभंगा’ और ‘सलाम वेंकी’ जैसी फिल्‍मों का भी हिस्सा रही हैं।

हाल ही में उन्होंने आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, अमित रविंदरनाथ शर्मा और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में अभिनय किया है।

काजोल ने सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित कानूनी ड्रामा ‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा’ में भी अभिनय किया।

उनकी अगली फि‍ल्में ‘सरजमीन’, ‘दो पत्ती’, ‘मां’ और ‘महारानी- क्वीन ऑफ क्वींस’ है।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। दोनों ने 24 फरवरी, 1999 को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीत‍ि-रिवाज से विवाह किया था। दंपति की एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है।

–आईएएनएस

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

admin

Read Previous

पीएम मोदी बदल चुके हैं, हमने उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से तोड़ द‍िया : राहुल गांधी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com