परिणीति चोपड़ा ने बताया आखिर को क्यों पसंद हैं उन्हें राघव चड्ढा ?

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रशंसा की। उन्होंने अपने पति को ‘इंस्पायरिंग ह्यूमन’ बताया।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राघव का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस प्रेरणादायक इंसान पर क्रश है”। इसके बाद उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी लगाई।

दरअसल, राघव को वीडियो में प्रतिष्ठित हार्वर्ड केनेडी स्कूल (एचकेएस) एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किए जाने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चुने जाने पर गर्व है और इस अवसर के लिए मैं हार्वर्ड के साथ-साथ विश्व आर्थिक मंच का भी बहुत आभारी हूं। यह वैश्विक नेतृत्व में अपनी शिक्षा को बढ़ाने और शासन, सार्वजनिक मामलों और सार्वजनिक नीति में कुछ प्रतिभाशाली लोगों के साथ जुड़ने के दौरान नीति निर्माण में कौशल हासिल करने का एक अनूठा अवसर है। यह वास्तव में मेरे लिए ‘बैक टू स्कूल’ वाला एक पल है और मैं नए दृष्टिकोण प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं जो भारत के नीति निर्माण परिदृश्य में योगदान देगा।”

राघव ने भारत के नीतिगत ढांचे में इस सबक को शामिल करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैं भारत में नीति निर्णयों को बेहतर बनाने के लिए मूल्यवान वैश्विक दृष्टिकोण लाने के लिए उत्सुक हूं। दुनिया आपस में जुड़ी हुई है और शीर्ष नीति निर्माताओं तथा विशेषज्ञों से सीखने से हमें नए और बेहतर समाधान बनाने में मदद मिलेगी- जो न केवल भारत को प्रभावित करते हैं, बल्कि पूरी दुनिया को भी प्रभावित करते हैं।”

चड्ढा को इससे पहले विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ओर से यंग ग्लोबल लीडर के रूप में मान्यता दी गई थी।

यंग ग्लोबल लीडर के इस चुनिंदा समूह से कुछ को हार्वर्ड केनेडी स्कूल में 21वीं सदी के लिए वैश्विक नेतृत्व और सार्वजनिक नीति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना जाता है।

5 मार्च से 13 मार्च, 2025 तक बोस्टन, कैम्ब्रिज में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम वैश्विक शासन, नेतृत्व और नीति नवाचार पर केंद्रित एक इमर्सिव लर्निंग अनुभव के लिए राजनेताओं, नीति निर्माताओं, अधिकारियों और विचारकों को एक साथ लाता है।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

आरबीआई का बैंकों में 1.9 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने का कदम सकारात्मक

Read Next

आरसीबी के साथ आईपीएल खिताब जीतना कोहली के शानदार करियर का बेहतरीन समापन होगा: एबी डिविलियर्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com