अनन्या पांडे की फिल्म ‘सीटीआरएल’ की रिलीज डेट का ऐलान, कंटेंट क्रिएटर की भूमिका में आएंगी नजर

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सीटीआरएल’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘सीटीआरएल’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आयेगी।

जानकारी के अनुसार, अनन्या पांडे ‘सीटीआरएल’ में एक कंटेंट क्रिएटर की भूमिका निभा रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है और इसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है।

नेटफ्लिक्स के साथ अनन्या पांडे का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है।

अनन्या ने फिल्म के बारे में कहा, “सीटीआरएल एक आकर्षक प्रभावशाली फिल्म है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या वास्तव में आपका जीवन आपके अपने नियंत्रण में होता है। मेरा मानना ​​है कि यह फिल्म सभी के लिए है, क्योंकि टेक्नॉलॉजी में तेजी से इजाफा हो रहा है और इस पर हमारी निर्भरता भी बढ़ती जा रही है।”

निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने का मानना ​​है कि हम अपने डिवाइस पर जितना समय बिताते हैं, उस हिसाब से स्क्रीन टाइम को अब स्क्रीन लाइफ हो गया है।

उन्होंने कहा, “सवाल यह है कि क्या वास्तव में हम अपने जीवन के सभी डिजिटल एक्सटेंशन को नियंत्रण कर रहे हैं, या हमें नियंत्रित किया जा रहा है? यही कारण है कि इसका जवाब ‘सीटीआरएल’ के जरिए तलाशा जा रहा है। इस तरह के नए युग की अवधारणा के लिए, हमें न केवल ऐसे कलाकारों की जरूरत थी जो इस तरह का जीवन जीते हों, बल्कि नेटफ्लिक्स जैसा प्लेटफॉर्म भी चाहिए था, जो लोगों के बीच लोकप्रिय है।”

प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने फिल्म ‘सीटीआरएल’ को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “विक्रम मोटवाने की मदद से ‘सीटीआरएल’ एक अनोखे प्रारूप में कहानी को सामने लाता है, जो इस फिल्म के हर फ्रेम में दिखाई देगा। चाहे वह स्क्रीन पर कास्ट हो या फिर पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी कलाकार – पूरी टीम इस दुनिया को जीवंत करने को लेकर उत्साह से भरी हुई थी।”

सैफ्रॉन और आंदोलन फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘सीटीआरएल’ का प्रीमियर 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। ‘सीटीआरएल’ में अनन्या पांडे के साथ विहान समत मुख्य किरदार में हैं। वे सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक कंटेंट क्रिएटर कपल की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म वर्तमान समय में तकनीक पर निर्भरता और डिजिटल क्रांति पर सवाल उठाती है।

–आईएएनएस

हल्दी, फेरे और प्यार की रुमानियत, ईशा और अविनाश का इमोशनल गाना ‘शुक्रिया’ रिलीज

मुंबई । 'बिग बॉस 18' की मशहूर दोस्ती ईशा और अविनाश ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया है। 'बिग बॉस' के बाद अक्सर इनके रिश्ते की खबरें भी आती रहीं,...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

400 से ज्यादा बार महादेव का रोल प्ले कर चुके हैं तरुण खन्ना, बोले-इस किरदार ने मुझे बदल दिया

मुंबई । अभिनेता तरुण खन्ना ने भगवान शिव के किरदार को इतनी बार निभाया है कि अब यह भूमिका उन्हें एक इंसान के रूप में पूरी तरह बदल चुकी है।...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते...

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मुंबई । अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना...

‘जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है’, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट फाइनल

मुंबई । एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा...

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए फिर साथ आई रहमान-इम्तियाज-इरशाद की तिकड़ी

मुंबई । मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल फिर से 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

‘धुरंधर’ वही जो सही तरह से योग करे… आयुष मंत्रालय ने जारी किया मजेदार वीडियो, दिया खास मैसेज

नई दिल्ली । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय लगातार नए और मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दे रहा है। इसी...

admin

Read Previous

इस साल के पूर्वार्द्ध में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विदेश व्यापार का नया रिकॉर्ड

Read Next

बी-टाउन सेलेब्स ने काजोल को उनके 50वें जन्मदिन पर दिया प्‍यार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com