13 साल के बच्चे के बिजनेस आइडिया को सुन चौंक गए अमिताभ बच्चन, कहा- ‘भारत का भविष्य उज्ज्वल है’

नई दिल्ली । क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के होस्ट व मेगास्टार अमिताभ बच्चन 13 वर्षीय कंटेस्टेंट का बिजनेस आइडिया सुनकर हैरान रह गए और कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है।

नॉलेज बेस्ड शो के एपिसोड 76 में, होस्ट बिग बी ने हैदराबाद, तेलंगाना के आठवीं क्लास के छात्र नमिश चोपड़ा का हॉट सीट पर स्वागत किया।

नमिश का रिपोर्ट कार्ड पढ़ते हुए अमिताभ ने कहा, ‘एंबीशन- मैं एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहता हूं।’ आप महज 13 साल की उम्र में ऐसा सोचते हैं। जब मैं 13 साल का था तब मैं अपने जूतों के फीते भी नहीं बांध पाता था। आप कैसे कर लेते हैं…? आप कौन सा बिजनेस करना चाहते हैं?”

छोटे लड़के ने जवाब दिया, ”सर, मेरा बिजनेस आइडिया एक शू कंपनी खोलने का है। कंपनी का नाम ‘बूट ऐस’ होगा। मेरे लिए, ऐस का मतलब मेरी कंपनी या मेरे बिजनेस के लिए 3 एड्रेसेबल मार्केट हैं।”

कंटेस्टेंट ने आगे कहा, ”पहला है आर्म्ड फोर्सेज… कई सैनिकों को भारी जूते पहनने के चलते पैर, घुटने और पीठ दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। वे उन जूतों को पहनकर घूमते रहते हैं और अलग-अलग जगहों पर जाते रहते हैं जिससे उनकी हालत खराब हो जाती है। तो मेरी कंपनी ने इन सबका समाधान ढूंढेंगी। हमें उनके लिए ऐसे जूते बनाने चाहिए जो टिकाऊ, आरामदायक और लंबे समय तक चलने वाले हों और इससे उनकी समस्याएं हल हो जाएगी।”

उन्होंने कहा, ”आर्मी अपने देश के आम लोगों की रक्षा करती है। मेरा दूसरा एड्रेसेबल मार्केट आम आदमी है। हम अपने किसानों का उदाहरण ले सकते हैं। वे खेतों में काम करते हैं और उन्हें समान समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके पैरों, घुटनों और पीठ में दर्द रहता है। उनके लिए भी मेरा यही विचार है। हमें उनके लिए आरामदायक जूते बनाने चाहिए जो लंबे समय तक चलने वाले और टिकाऊ हों।”

नमिशन ने कहा, ”अगला एड्रेसेबल मार्केट अभिजात वर्ग है, जिसमें व्यवसायी और जेन जेड शामिल हैं। वे अपने जूतों को कस्टमाइज करना चाहते हैं और अपने जूतों को ज्यादा आरामदायक बनाना चाहते हैं। तो मेरा विचार यह है कि अगर वे मेरी कंपनी से जूते खरीदते हैं, तो वे एक ऐप के माध्यम से अपने जूते का कलर बदल सकते हैं।”

कंटेस्टेंट ने कहा: ”केबीसी में जीती हुई राशि का इस्तेमाल मैं अपनी एजुकेशन और बिजनेस के फंड में लगाना चाहता हूं।”

छोटे लड़के का बिजनेस प्लान सुनकर, 81 वर्षीय अभिनेता हैरान हो गए, और कहा: ”हमें आप पर गर्व है। आप भारत की आने वाली जनरेशन हैं। भारत का भविष्य उज्ज्वल है।”

कंटेस्टेंट ने आगे कहा: ”सर, मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं। हम सभी जानते हैं कि आपका जन्मदिन 11 अक्टूबर को है। मेरा जन्मदिन भी 11 अक्टूबर को है।

बिग बी हंसे और कहा: ”सच में? यह अमेजिंग है। मैं तुम्हें कुछ बताना चाहता हूं, 11 अक्टूबर को जन्मे लोग अद्भुत होते हैं।

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

जब क्लासरूम बना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का मंच, शिक्षा और हंसी का दिखा अनोखा संगम

मुंबई । जब मनोरंजन के शो में पढ़ाई और त्योहार एक साथ मिल जाएं तो नजारा कुछ अलग ही बन जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार 'द ग्रेट इंडियन...

काजोल के पक्ष में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, एआई और डीपफेक पर लगाई रोक

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के पक्ष में एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने काजोल के नाम, तस्वीर, आवाज और उनकी पूरी पहचान...

मुंबई में कॉन्सर्ट करने को लेकर उत्साहित फ्लिपराची, कहा- ‘सही एनर्जी हो तो भाषा दीवार नहीं बनती’

मुंबई । 'धुरंधर' फिल्म में बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची के गाने 'फासला' की गूंज आज भी है। भारत के लोगों ने इस गाने के जरिए उन्हें बेहद प्यार दिया।...

सोनू सूद ने घर में रखी गीता-कुरान की मिसाल देकर शांति और भाईचारे की दी नसीहत

मुंबई । अभिनेता सोनू सूद फिल्मों में अपने अभिनय से लेकर जरूरतमंदों की मदद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी के साथ ही, वे किसी भी मुद्दे पर बेबाकी...

बर्थडे स्पेशल: हॉलीवुड स्टार एस्टिन, लाजवाब अदाकारी ने बनाया वफादारी और दोस्ती का प्रतीक!

नई दिल्ली । हॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान उनका निभाया किरदार बन जाता है। पर्दे पर निभाई भूमिका उनकी विरासत बन जाती है। 25 फरवरी 1971...

एआई को लेकर समाज तैयार नहीं, हर इंडस्ट्री के लिए अलग होगा बदलाव : एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई

नई दिल्ली । एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से आने वाले बदलावों के लिए समाज तैयार नहीं है और इसका असर हर इंडस्ट्री पर...

तीन चेक बाउंस होने के बाद भड़के नील नितिन मुकेश, ‘यूनिवर्सल आइडल’ से तोड़ा रिश्ता

मुंबई । बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पेमेंट विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब कोई अभिनेता खुले तौर पर सामने आकर किसी शो और उसके आयोजकों पर गंभीर...

यश की ‘टॉक्सिक’ में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की एंट्री, जबरदस्त अंदाज में दिखेंगे एक्टर्स

हैदराबाद । 'केजीएफ' स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कास्ट अब और मजबूत हो गई है। मेकर्स ने अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के फिल्म...

admin

Read Previous

गूगल ड्राइव यूजर्स की फ़ाइलें गुम होने की रिपोर्ट, कंपनी कर रही जांच

Read Next

काजोल ने मनाया ‘इश्क’ के 26 साल पूरे होने का जश्न, कहा- ‘हम कितने फैब एक्टर्स थे’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com