56वां आईएफएफआई : फिल्म फेस्टिवल में नीना गुप्ता स्टारर ‘वध 2’ का प्रीमियर

मुंबई । अभिनेत्री नीना गुप्ता की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वध 2’ का वर्ल्ड प्रीमियर 23 नवंबर को गोवा में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2025 में होगा। यह जानकारी नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी।

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “वध 2 की 23 नवंबर को गोवा में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में गाला प्रीमियर स्क्रीनिंग होगी।”

इसके साथ ही अभिनेत्री ने सिनेमाघरों में फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “वध 2 सिनेमाघरों में 6 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।”

56वां आईएफएफआई 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित हो रहा है। इस दौरान देश-विदेश की चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है।

‘वध 2’ साल 2022 में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर ‘वध’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा ने आम दंपति की भूमिका निभाई थी, जो अप्रत्याशित परिस्थितियों में फंस जाते हैं। दर्शकों ने एक्टर्स के किरदार को काफी पसंद किया था। अभिनय शैली के साथ कहानी की गहराई को भी खूब सराहना मिली थी।

हालांकि, सीक्वल में क्या नया मोड़ आएगा, इस बारे में मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिल्म का निर्देशन जसपाल संधू ने किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म्स बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर अहम किरदार में दिखेंगे।

‘वध 2’ में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के साथ सौरभ सचदेवा, नदीम खान, मानव विज, सुमित गुलाटी जैसे एक्टर्स अहम भूमिका में हैं।

वध 2 के अलावा आईएफएफआई 2025 में फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की भी स्क्रीनिंग होगी। फिल्म की स्क्रीनिंग इंडियन पैनोरमा सेक्शन में होगी। यह सेक्शन भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का जश्न मनाता है, जहां हर साल चुनिंदा उत्कृष्ट सिनेमा की स्क्रीनिंग होती है।

5 सितंबर को रिलीज हुई ‘द बंगाल फाइल्स’ वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और सामाजिक मुद्दों को बेबाकी से उठाती है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, बब्बू मान, पल्लवी जोशी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

–आईएएनएस

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

मुंबई । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ समय में कई ऐसी वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में हाल ही में...

अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ का टीजर आउट, 70 के दशक वाले डिस्को स्वैग में दिखे बॉबी देओल

मुंबई । मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनता बिल्कुल अलग अंदाज...

पुलकित और दिव्येंदु की ‘गुड़िया’ बनीं जन्नत जुबैर, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-यही थी असली तलाश

मुंबई । बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जन्नत जुबैर रहमानी ने वेब सीरीज ग्लोरी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा...

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

admin

Read Previous

प्रदूषण के खिलाफ एकजुटता जरूरी, सीएम रेखा गुप्ता और भगवंत मान ठोस कदम उठाएं : कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद

Read Next

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, मेटल और फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com