22 भोजपुरी एवं 20 हिंदी सिनेमा निर्माताओं को 21 करोड़ से अधिक सब्सिडी दी गयी

वाराणसी। “काशी फिल्म महोत्सव” के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार के फिल्म बंधु योजना के कुल 42 फ़िल्म निर्माताओं को 21 करोड़ 71 लाख 19 हजार 819 रुपए की धनराशि सब्सिडी के रूप दी गयी। इन फिमनिर्माताओं मे 22 भोजपुरी फिल्मों और 20 हिंदी फिल्मों के निर्माता हैं।

जिन फिल्मों को या राशि मिली उनमें जमाई राजा, राम मिलाये जोड़ी, वांटेड , सनकी दरोगा, रब्बा इश्क ना होवे, हिटलर, मुकद्दर का सिकंदर, चिरैया ना बोले, पत्थर के सनम, गांव के लाल, मिल गई चंदनिया, मिशन पाकिस्तान, नागराज, आखरी दम तक, राजतिलक, नचनिया, प्रेम की गंगा, यह कहानी है लैला मजनू की, वीर अर्जुन, सईया जी दगाबाज, पवन पुत्र, गुंडा, बरेली की बर्फी, नक्काश, Astounding Courage In Distress, अवसान, व्हाई चीट इंडिया, अगम, मंजन सुपारी, फैमिली आफ ठाकुरगंज, कोड ब्लू, रणबंका, तानाशाह, जंक्शन वाराणसी–एक अमर प्रेम कथा, ब्रेकअप-अ ड़ार्क साइट ऑफ लव स्टोरी, 2016 द एण्ड, मुक्ति भवन, दिल फिरे, तेज रफ्तार, रेड, स्थानम व कागज प्रमुख हैं।

गौरतलब हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई ‘फिल्म नीति’ घोषित की गयी है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक, पौराणिक, ऐतिहासिक विरासत तथा गौरवशाली परंपरा को देश-विदेश में प्रचारित- प्रसारित कर उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि का प्रक्षेपण एवं विस्तार करना है।

इस नीति के अन्तर्गत फिल्म-निर्माण एवं अभिनय से जुड़े प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के कलाकारों एवं निर्माताओं को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। फिल्म निर्माण से सम्बन्धित समस्त सुविधाएँ एक स्थान पर उपलब्ध कराने हेतु नोडल एजेंसी के रूप में अपर मुख्य सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में ‘फिल्म बन्धु उ0प्र0′ का गठन किया गया है।

फिल्मों के वित्त-पोषण के लिए “फिल्म विकास निधि’ की स्थापना की गयी है। इस निधि से उत्तर प्रदेश में निर्मित होने वाली क्षेत्रीय एवं हिन्दी फिल्मों को अनुदान, फिल्म को कैरियर बनाने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति, अभिनय एवं फिल्म निर्माण की प्रतिभाओं के विकास, फिल्म उपकरणों की व्यवस्था, फिल्म प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना, फिल्म महोत्सवों के आयोजन, उ0प्र0 में फिल्म-प्रोसेसिंग पर वित्तीय सहायता एवं फिल्म पुरस्कारों आदि के लिए वित्त-पोषण किया जाता हैं। ‘फिल्म विकास निधि’ का संचालन फिल्म बन्धु, उ0प्र0 द्वारा किया जाता हैं। कल रुद्राक्ष ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आगाज ड्रीम गर्ल सिने स्टार एवं सांसद हेमा मालिनी के “गंगा अवतरण” कार्यक्रम से हुआ।

इस अवसर पर फ़िल्म बन्धु के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव, अभिनेता एवं सांसद रवि किशन, निर्माता सतीश कौशिक, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, उप निदेशक दिनेश सहगल, उप निदेशक संजय अस्थाना सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

editors

Read Previous

यूपी: दुष्कर्म आरोपी के पिता ने की आत्महत्या, 4 पर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज

Read Next

साड़ीज ब्रांड कंकटाला ने दिल्ली में अपने पहले स्टोर उद्घाटन किया,

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com