‘रूह बाबा’ की वापसी से होगी ‘भूल भुलैया 4’ की दस्तक? कार्तिक आर्यन ने दिए बड़े संकेत!

मुंबई । अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का क्रोएशिया शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिससे ‘भूल भुलैया 4’ की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘भूल भुलैया-2’ के मशहूर रूही बाबा अवतार में एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में अभिनेता बाबा की पोशाक पहने हुए, अपने हाथ में गुड़िया पकड़े हुए पोज देते नजर आए। कार्तिक ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “आई लाबूबू यू।” लाबूबू एक चाइनीज मॉन्स्टर डॉल है जिसे पोस्टर में एक्टर ने अपने हाथ में पकड़ रखा है।

कार्तिक के इस पोस्ट को ‘भूल भुलैया’ की अगली फिल्म ‘भूल भुलैया 4’ के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ में अक्षय कुमार की जगह ली और तब से वह इस फिल्म के सारे पार्ट का चेहरा बने हुए हैं। उनकी दोनों फिल्में ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ फैंस को काफी पसंद आई थी।

इस बीच, कार्तिक इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग के क्रोएशिया शेड्यूल को पूरा कर चुके हैं, जिसमें वह अभिनेत्री अनन्या पांडेय के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। सोमवार को, कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए मोस्ट अवेटेट फिल्म ड्रामा के क्रोएशिया शेड्यूल के रैप-अप के बारे में जानकारी दी थी।

उन्होंने एक जहाज पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और एक महीने से ज्यादा लंबे और धमाकेदार क्रोएशियाई शेड्यूल का रैप-अप ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’।” तस्वीर में कार्तिक एक समुद्री जहाज पर शर्टलेस लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके बगल में डेक पर एक टोपी रखी हुई है।

इससे पहले, अनन्या ने “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” के लिए अपना क्रोएशिया शेड्यूल पूरा किया था। फिल्म के रैप-अप का जश्न मनाते हुए कार्तिक और अनन्या ने अपनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के मशहूर गाने ‘धीमे धीमे’ पर डांस किया। इस जोड़ी को ‘धीमे धीमे’ गाने का मशहूर हुक स्टेप करते हुए देखा गया, जबकि क्रू ने उनका उत्साहवर्धन किया। ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

1983 विश्व कप की जीत की 42वीं वर्षगांठ पर तेंदुलकर ने कहा:’उस पल ने एक सपना जगाया, जिसने मेरी यात्रा शुरू की’

Read Next

शुभांशु शुक्ला का आईएसएस मिशन विकसित भारत के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम: जितेंद्र सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com