रजत कपूर-मोनिका पंवार स्टारर सीरीज ‘खौफ’ की रिलीज डेट आई सामने

मुंबई । रजत कपूर, मोनिका पंवार, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला स्टारर अपकमिंग सीरीज ‘खौफ’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। सस्पेंस-हॉरर सीरीज 18 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

आठ एपिसोड वाली इस सीरीज का निर्माण करने के साथ ही इसकी कहानी को भी स्मिता सिंह ने ही लिखा है।

सीरीज की कहानी पर नजर डालें तो यह मधु नाम की युवा लड़की पर आधारित है, जो नए शहर में जिंदगी की नई शुरुआत के लिए आती है और एक हॉस्टल में शिफ्ट होती है, लेकिन वह इस स्थान के इतिहास और छिपे हुए रहस्यों से अनजान है। जैसे-जैसे वह अपने अतीत के साये से बचने की कोशिश करती है, वह खुद को एक भयानक संघर्ष में फंसा हुआ पाती है, जहां उसके कमरे में और उसके बाहर अज्ञात शक्तियां उसका पीछा करती हैं। यह खतरनाक ताकतें अपनी पकड़ मजबूत करती हैं और मधु की वास्तविकता एक जागते हुए बुरे सपने में बदल जाती है।

प्राइम वीडियो इंडिया ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, “सस्पेंस हॉरर-ड्रामा में साइकोलॉजिकल गहराई और रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस को मिलाकर दर्शकों को लुभाने की शानदार क्षमता होती है, जो उन्हें कहानी कहने की सबसे दिलचस्प शैलियों में से एक बनाती है। ‘खौफ’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।”

मैचबॉक्स शॉट्स के बैनर तले बनी सीरीज का निर्देशन पंकज कुमार और सूर्या बालकृष्णन ने किया है।

लेखिका और निर्माता स्मिता सिंह ने कहा, “खौफ की कहानी में हमने हॉरर भावनाओं को डाला और ऐसी कहानी बनाई जो बेचैन करने वाली है। मधु की यात्रा सिर्फ बाहरी भयावहताओं से नहीं जुड़ी है बल्कि यह अंदर से भी जुड़ी है। यह उसके अपने डर और पिछले ट्रॉमा का सामना करने के बारे में भी है।”

उन्होंने आगे बताया कि प्राइम वीडियो के साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा।

पहली बार शो-रनर के रूप में सामने आईं सरिता पाटिल ने कहा, “इस सीरीज को जो अलग बनाता है, वह है स्मिता सिंह की कहानी और उनके द्वारा माहौल में खौफ पैदा करना और एक मनोवैज्ञानिक गहराई जो दर्शकों को सस्पेंस के साथ जोड़े रखती है। यह सवाल उठाती है कि क्या सच है और क्या छिपा हुआ है।”

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

‘रेड-2’ का ट्रेलर आउट, ‘दादा भाई’ के नाम वारंट लेकर पहुंचे ‘अमय पटनायक’

Read Next

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com