यूजर्स को खटक रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बिग बी का मौन, बोले- ‘कुछ तो बोलिए बच्चन साहब!’

मुंबई । पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इस हमले की गूंज से जहां देश में खुशी का माहौल है वहीं बॉलीवुड में भी नया जोश देखने को मिला। लेकिन इस बीच महानायक अमिताभ बच्चन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आखिर क्या है ये पूरा मामला?

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने मंगलवार देर रात एक बजे एक्स पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने सिर्फ नंबर डाला, उसके आगे कुछ भी नहीं लिखा।

अमिताभ की पोस्ट में लिखा- “टी 5371”

ऐसे में उनके इस पोस्ट को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन यूजर्स उनके इस मौन से खफा हैं और कमेंट्स कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि बिग बी ने ऐसा पहले भी पहलगाम हमले के दौरान किया था। उन्होंने तब भी ब्लैंक पोस्ट शेयर किया था। एक यूजर ने बिग बी को ट्रोल करते हुए लिखा- “सर, अब तो कुछ बोलिए।”

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – ‘इस पोस्ट का मतलब क्या है?’ अन्य यूजर ने लिखा- ‘कम से कम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ही लिख देते। हम समझ जाते।’

ट्रोल करते हुए लोगों ने लिखा- ‘ऑपरेशन सिंदूर पर भी कुछ नहीं लिखना है.. जया जी नाराज हो जाएंगी’, ‘कुछ तो बोलिए बच्चन साहब। भारत माता की जय!!!’

बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद से ही बिग बी एक्स पर ब्लैंक पोस्ट कर रहे हैं, जो यूजर्स को खटक रहा है।

गौरतलब है कि कंगना रनौत, सोनू सूद समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने सेना के शौर्य को सलाम किया है। अभिनेता सोनू सूद ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘न्याय हुआ।’ अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लिखा, ‘उन्होंने कहा था, पीएम मोदी को बता देना और पीएम मोदी ने उन्हें बता दिया।’

कंगना ने आगे लिखा, ‘जो हमारी और देश की रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करें। देश की सेना को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई।’

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- एकजुट और मजबूत रहें

Read Next

सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को मिला एक साल का सेवा विस्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com