‘बागी 4’ की कमाई धीमी, ‘द बंगाल फाइल्स’ के कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी

मुंबई । सितंबर का पहला हफ्ता बॉलीवुड के लिए काफी खास रहा, क्योंकि दो बड़ी और एक-दूसरे से बिल्कुल अलग विषयों पर बनी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। एक तरफ टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की जबरदस्त एक्शन से भरपूर ‘बागी 4’ है, तो दूसरी ओर अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सीनियर कलाकारों की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

दोनों फिल्मों की थीम और टारगेट ऑडियंस बेशक अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों का उद्देश्य बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी पाना है। हालांकि, शुरुआती आंकड़ों से यह साफ होता जा रहा है कि इनमें से एक फिल्म दर्शकों को खींचने में ज्यादा सफल नहीं रही है, जबकि दूसरी धीरे-धीरे और स्थिर रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ पहले भी दर्शकों में खासा लोकप्रिय रही है। ऐसे में ‘बागी 4’ से भी काफी उम्मीदें लगाई गई थीं। फिल्म को 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और पहले दिन 12 करोड़ रुपए की कमाई करके एक अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन, इसके बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई। दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 9.25 करोड़ रुपए रहा और तीसरे दिन थोड़ा सुधार करते हुए 10 करोड़ रुपए की कमाई हुई। हालांकि, चौथे दिन यानी सोमवार से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को फिल्म ने केवल 4.5 करोड़ रुपए कमाए और मंगलवार को यह आंकड़ा और नीचे गिरकर 4.04 करोड़ रुपए पर आ गया। इस तरह अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 39.88 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। गौर करने वाली बात यह है कि इस फिल्म को लगभग 200 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है, और इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म को अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।

आलोचकों का मानना है कि फिल्म में एक्शन तो खूब है, लेकिन कहानी और भावनात्मक जुड़ाव की कमी दर्शकों को थिएटर तक दोबारा लाने में असफल रही है।

दूसरी ओर, विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ एक गंभीर और सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसमें 16 अगस्त 1946 को बंगाल में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ की त्रासदी को दिखाया गया है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और सिमरत कौर जैसे मंझे हुए कलाकारों की मौजूदगी ने कहानी को सशक्त बनाया है।

फिल्म ने पहले दिन भले ही सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए की धीमी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद इसका ग्राफ धीरे-धीरे ऊपर चढ़ा है। सोमवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपए और मंगलवार को 1.29 करोड़ रुपए की कमाई की। पांच दिनों में इसका कुल कलेक्शन 9.19 करोड़ रुपए हो चुका है।

यह आंकड़ा भले ही ‘बागी 4’ के मुकाबले कम हो, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ का बजट सीमित है और फिल्म अपने विषय के कारण धीरे-धीरे प्रचार के जरिए दर्शक जोड़ रही है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा में भिड़ेंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी

Read Next

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ कम करने के फैसले के खिलाफ ट्रंप की अपील पर सुनवाई की तेज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com