फराह खान लेकर आ रही हैं नया टैलेंट शो ‘आंटी किसको बोला’, सुनीता आहूजा करेंगी जज

मुंबई । फिल्ममेकर फराह खान अब दर्शकों के लिए नया टैलेंट शो ‘आंटी किसको बोला’ लेकर आ रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

अभिनेत्री ने शो की जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ साजिद खान और अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा नजर आ रही हैं।

शो में फराह खान के साथ सुनीता और साजिद भी नजर आएंगे। फराह ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “कल से शुरू हो रहा है, हमारा नया शो ‘आंटी किसको बोला,’ वो भी मेरे चैनल पर। बहुत-बहुत धन्यवाद साजिद खान और सुनीता अहूजा को, जो जज बनकर आए और हर औरत में छिपे टैलेंट को सामने लाने में मदद की।”

फराह खान के पोस्ट करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी पोस्ट किए।

मनीष पॉल ने लिखा, “फराह, मुझे ये बहुत पसंद आया! बहुत बढ़िया काम किया, ढेर सारी बधाई!” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं इसके लिए।”

एक यूजर ने फराह से उनके कुक दिलीप के बारे में पूछते हुए लिखा, “दिलीप कहां है?” एक यूजर ने लिखा, “बधाई हो मैम।”

फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग भी बनाती हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्स के यहां इंटरव्यू भी करने जाती हैं। इससे पहले निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके कुक दिलीप फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘बदली सी हवा है’ पर नाचते हुए नजर आ रहे थे। इस शो का निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है।

वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “शाहरुख, गौरी और आर्यन से दिलीप की हिमाकत के लिए पहले से ही माफी, पर गाना है ही इतना अच्छा, वह खुद को रोक नहीं पाए।

–आईएएनएस

सनी देओल ने ‘घायल’ के 36 साल पूरे होने पर अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने सोमवार को अपनी फिल्म 'घायल' की रिलीज के 36 साल पूरे होने पर अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को...

चिरंजीवी की मेगा158 की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू

हैदराबाद । निर्देशक बॉबी कोल्ली की आगामी एक्शन फिल्म मेगा158 के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू हो गया है।...

रश्मिका मंदाना ने अपनी पेट डॉग ‘ऑरा’ के साथ खुशी के कुछ पल साझा किए

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने प्यारे पेट डॉग ऑरा के साथ खुशी के कुछ पल अपने प्रशंसकों से साझा किए। सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर, 'पुष्पा'...

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

admin

Read Previous

जीएसटी सुधार टैरिफ के प्रभाव को कम कर सकते हैं, भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा : बीएमआई

Read Next

मंडी में भूस्खलन: चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर बंद, कंगना रनौत ने जताया दुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com