पहली वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीते 25 लाख, बताया क्यों क्विट किया गेम

बठिंडा । एक्टर अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने कई लोगों की किस्मत बदली है। अब पंजाब के बठिंडा के रहने वाले रणधीर सिंह ने शो में 25 लाख रुपए की रकम जीत ली है।

25 लाख रुपए की रकम जीतने वाले रणधीर सिंह अकेले हॉट सीट पर नहीं पहुंचे थे, बल्कि अपनी पत्नी के साथ गए थे। दंपत्ति ने अपनी सूझ-बूझ के साथ सवालों के जवाब दिए और 25 लाख तक का सफर पूरा किया। रणधीर सिंह और उनकी पत्नी को केबीसी के 95 एपिसोड में देखा गया। आईएएनएस से खास बातचीत में रणधीर सिंह ने शो और अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। रणधीर सिंह ने बताया कि वे रेलवे डिपार्टमेंट में ट्रेन ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं और वे पहले शख्स थे जिन्होंने वंदे भारत ट्रेन को चलाया था।

उन्होंने बताया कि “जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी, उस ऐतिहासिक पल का मैं भी गवाह रहा था। मैं उस वक्त वंदे भारत ट्रेन का लोको पायलट था।” उन्होंने कहा कि “मैं साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड देख रहा हूं और शो में हिस्सा लेने के लिए कई साल से तैयारी कर रहा था। अब जाकर मुझे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला।”

रणधीर सिंह को लिखने और गाने का भी शौक है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 25 लाख के सवाल पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सवाल था कि नंबर-1 फॉर्मूला रेसिंग के माइकल शूमाकर के फिजिकल कोच कौन थे। उस वक्त हमें नहीं पता था कि सवाल का जवाब क्या है, लेकिन बाद में हमने पंजाब के बलवीर सिंह का नाम लिया। ये फैसला हम दोनों पति-पत्नी का था और हमारा जवाब सही निकला।

उन्होंने आगे बताया कि 50 लाख का सवाल और भी ज्यादा मुश्किल था, इसलिए हमने खेल को वहीं खत्म करने का फैसला लिया। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे शो को लेकर रणधीर सिंह ने कहा कि बुद्धि के विकास के लिए ऐसे शोज का होना बहुत जरूरी है। ये युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है और हर उम्र का इंसान अपनी किस्मत को आजमा सकता है।

–आईएएनएस

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

admin

Read Previous

टाटा ग्रुप ने रतन टाटा की 88वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, देश के लिए उनके योगदान को किया याद

Read Next

गौतम गंभीर बने रहेंगे टेस्ट फॉर्मेट के कोच, हटाए जाने की बात आधारहीन: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com