‘दे दे प्यार दे 2’ मूवी रिव्यू: अजय देवगन और आर. माधवन अभिनीत फिल्म, जो परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर है

निर्देशक: अंशुल शर्मा, लेखक: लव रंजन, तरुण जैन, कलाकार: अजय देवगन, आर. माधवन, रकुल प्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मीजान, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता, अवधि: 146 मिनट, रेटिंग: 4.5

‘दे दे प्यार दे 2’ एक ऐसी बेहतरीन फिल्म है, जो आपको इमोशनल करने के साथ चेहरे पर मुस्कान भी ला देगी। फिल्म का सीक्वल न केवल साल 2019 की ब्लॉकबस्टर मूवी के स्तर का है, बल्कि उसमें प्यार, ह्यूमर और एक ऐसी कहानी जोड़ता है, जो एक जुड़ाव महसूस कराती है।

जहां आज के दौर में थ्रिलर और हाई-ऑक्टेन फिल्मों की भरमार है, वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ एक सच्चे फैमिली एंटरटेनर के रूप में खुद को साबित करती है।

यह एक ऐसी फिल्म है जो परिवार के बारे में है। बेशक, इस फिल्म को परिवार के साथ ही देखा जाना चाहिए, चाहे आप एक माता-पिता हों, एक युवा हों, या एक बेटी जो अपने पिता के साथ एक खास रिश्ता साझा करती है। यह फिल्म आपके दिल को छू जाएगी।

इस फिल्म ने दर्शकों को जमकर तालियां और सीटियां बजाने को मजबूर किया है। फिल्म में कॉमेडी और दिल छू लेने वाले इमोशनल सीन के बीच बेहतरीन संतुलन नजर आता है। इसके साथ ही यह प्यार और रिश्तों के बीच गहरा संदेश भी देती है।

इस फिल्म के मुख्य किरदार अजय देवगन ने फिल्म में शानदार अभिनय किया है। वह बेहद सधी हुई कॉमेडी और इमोशन के बीच बड़ी आसानी से स्विच करते नजर आए हैं। यह फिल्म उनके फैंस के लिए एक शानदार तोहफा है। कई एक्शन-पैक्ड रोल के बाद अजय देवगन को एक बार फिर रोमांटिक-कॉमेडी जोन में देखना ताजगी भरा लगता है।

दूसरी ओर, आर. माधवन इस कहानी में जान फूंकते हैं। एक ऐसा पिता, जो जटिल भावनाओं से जूझ रहा है, पूरी गर्मजोशी और भावनात्मक कोमलता का पावरहाउस बनकर उभरा है। अजय देवगन के साथ उनके सीन पैसा वसूल हैं, जहां ह्यूमर और दिल की गहराई बड़ी खूबसूरती से एक-दूसरे में घुल-मिल जाती है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि लीड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इस फिल्म में अपने करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय प्रस्तुत किया है। वह पर्दे पर बेहद आकर्षक और आत्मविश्वासी नजर आई हैं।

जावेद जाफरी हर बार की तरह इस बार भी स्क्रीन पर आते ही आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। वहीं, दूसरे भाग में मीजान की एंट्री प्रभावशाली है। वह सहज रूप से आकर्षक लगते हैं और सीमित स्क्रीन टाइमिंग में भी अपनी गहरी छाप छोड़ते हैं।

फिल्म में सहायक कलाकार गौतमी, इशिता और सुहासिनी मुले फिल्म में गहराई लेकर आती हैं। उनका अभिनय इस शानदार फिल्म को बेहद खूबसूरती से पूरा करता है।

निर्देशक अंशुल शर्मा ने ‘दे दे प्यार दे 2’ में प्यार, ह्यूमर और सहज कहानी कहने की कला को बखूबी पिरोया है।

दमदार कास्ट को एक साथ बुनते हुए और उन्होंने हर कलाकार को अपनी छाप छोड़ने का भरपूर मौका दिया है। वह फिल्म के इमोशनल बीट्स और कॉमिक टाइमिंग को जिस नजाकत से संतुलित करते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है।

सिर्फ फ्रेंचाइजी के नाम पर पैसा कमाने के लिए बने कई सीक्वेल के उलट, ‘दे दे प्यार दे 2’ फिल्म के पहले हिस्से की बिल्कुल स्वाभाविक, ऑर्गेनिक अगली कड़ी लगती है।

जब आपको लगता है कि फिल्म में अब सब देख लिया, तभी आखिरी 20–30 मिनट आपको एक इतना संतोषजनक, भावनात्मक और दिल छू लेने वाला क्लाइमैक्स देते हैं कि हाल के समय में इसकी मिसाल बेहद कम ही मिलेगी। यह भावनाओं का एक ऐसा रोलरकोस्टर है, जो आपको एक बड़ी मुस्कान के साथ सिनेमाहॉल से बाहर निकलने पर मजबूर कर देगा।

‘दे दे प्यार दे 2’ एक परफेक्ट बिग-स्क्रीन एंटरटेनर है। यह मजेदार, भावुक और संवेदनशीलता से भरी फिल्म है। यह साबित करती है कि परिवार, प्यार और रिश्तों पर बनी फिल्में जब ईमानदारी और दिल से सुनाई जाएं, तो आज भी दर्शकों के दिलों को गहराई से छू सकती हैं।

सनी देओल ने ‘घायल’ के 36 साल पूरे होने पर अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने सोमवार को अपनी फिल्म 'घायल' की रिलीज के 36 साल पूरे होने पर अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को...

चिरंजीवी की मेगा158 की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू

हैदराबाद । निर्देशक बॉबी कोल्ली की आगामी एक्शन फिल्म मेगा158 के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू हो गया है।...

रश्मिका मंदाना ने अपनी पेट डॉग ‘ऑरा’ के साथ खुशी के कुछ पल साझा किए

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने प्यारे पेट डॉग ऑरा के साथ खुशी के कुछ पल अपने प्रशंसकों से साझा किए। सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर, 'पुष्पा'...

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

admin

Read Previous

एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन, पहली फिल्म को मिली थी अंतरराष्ट्रीय पहचान

Read Next

बिहार चुनाव : मैथिली ठाकुर की ऐतिहासिक जीत, 25 साल में बनीं विधायक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com