कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर? अब तक इनके सिर सज चुका है जीत का ताज

मुंबई । कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन का विजेता कौन बनेगा, इसे लेकर दर्शक उत्सुक हैं। फाइनलिस्ट्स गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रनीत मोरे की जंग में सस्पेंस चरम पर है।

फाइनलिस्ट्स के बीच कांटे की टक्कर है। ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को है। शो के इतिहास में अब तक 18 सीजन्स पूरे हो चुके हैं, जहां विजेताओं ने न सिर्फ ट्रॉफी बल्कि करियर में नई ऊंचाइयां छुई।

बिग बॉस के विनर लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें करणवीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, सिद्धार्थ शुक्ला, मुनव्वर फारूकी समेत अन्य सितारों का नाम शामिल है।

सीजन 18 में करण वीर मेहरा ने अपनी स्ट्रैटेजिक गेमिंग से दर्शकों का दिल जीता था। सीजन 17 के मुनव्वर फारूकी ने कॉमेडी और इमोशंस का जबरदस्त मिश्रण दिखाया था। सीजन 16 में एमसी स्टैन ने रैप और स्ट्रगल स्टोरी से युवाओं को प्रेरित किया था। वहीं, 15वें सीजन से तेजस्वी प्रकाश ने फेम हासिल किया। सीजन 14 की रुबीना दिलैक ने इंटेलिजेंट प्ले से क्वीन का तमगा पाया था। सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने जीत हासिल की थी।

सीजन 12 की दीपिका कक्कड़ ने इमोशनल जर्नी से सबको प्रभावित किया था। सीजन 11 की शिल्पा शिंदे ने सादगी से ट्रॉफी को अपने नाम किया था। सीजन 10 के मनीर गुर्जर ने सफलता पाई। सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरूला थे। सीजन 8 के गौतम गुलाटी ने ड्रामा किंग बनकर जीत अपने नाम की थी। सीजन 7 की विनर गौहर खान बनी थीं। उर्वशी ढोलकिया 6वें सीजन में विजेता थीं।

सीजन 5 की जूही परमार ने फैमिली वुमन इमेज से जीत हासिल की थी। सीजन 4 की विजेता श्वेता तिवारी और सीजन 3 के विंदू दारा सिंह थे। सीजन 2 के आशुतोष कौशिक और सीजन 1 के राहुल रॉय ने शुरुआती धमाके से इतिहास रचा था।

ये विजेता शो को सुपरहिट बनाने वाले सितारे बने। अब ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट्स की बात करें तो गौरव खन्ना की साफ-सुथरी इमेज और गेम स्ट्रैटेजी को पसंद किया जा रहा था। गौरव ने खुद कहा था कि बिना लड़े और गाली दिए भी बिग बॉस का विनर बना जा सकता है।

तान्या मित्तल भी शो में पसंद की जा रही हैं। उनकी दुबई और हाई नेट वर्थ स्टोरीज ने दर्शकों को हंसाया और उनके बारे में पता करने के लिए मजबूर कर दिया गया, लेकिन उनकी गेम प्लान से टॉप 5 में जगह पक्की हुई।

फरहाना भट्ट और प्रनीत मोरे और अमाल मलिक भी मजबूती के साथ फाइनलिस्ट बन चुके हैं। फिनाले में ये पांचों ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे। देखते हैं कि बिग बॉस 19 की जीत का ताज किसके सिर सजता है।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

कार्तिक आर्यन ने शेयर की बहन की शादी की अनदेखी तस्वीरें, ‘कीकी’ के लिए बोले, ‘तुम पर गर्व है’

Read Next

ममता बनर्जी ने विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर कहा, ‘सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com