अल्लू अर्जुन ने अपने छोटे भाई अल्लू सिरीश को दी सगाई की बधाई

नई दिल्ली । साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन के घर खुशी का माहौल है क्योंकि उनके छोटे भाई और अभिनेता अल्लू सिरीश की सगाई हो गई है।

जश्न के माहौल के बीच अल्लू अर्जुन ने अपने भाई को सगाई की बधाई दी है और सगाई की प्यारी फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

अल्लू अर्जुन ने एक्स पर सगाई की फोटो शेयर कर अपने छोटे भाई अल्लू सिरीश की सगाई की जानकारी दी है। उन्होंने रिंग की फोटो शेयर कर लिखा, “घर पर भव्य जश्न शुरू, परिवार में एक नया सदस्य! हम इस खुशी के पल का कब से इंतज़ार कर रहे थे। मेरे प्यारे भाई, अल्लू सिरीश को बधाई और परिवार में नयनिका आपका हार्दिक स्वागत है। आप दोनों को प्यार और खुशियों से भरी एक खूबसूरत नई शुरुआत की शुभकामनाएं!”

फैंस भी पोस्ट पर एक्टर के भाई को नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि सिरीश ने 1 महीने पहले ही अपनी सगाई की तारीख की अनाउंसमेंट कर दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर नयनिका का हाथ पकड़े फोटो पोस्ट की थी और लिखा था कि आज ये फोटो डालना जरूरी हो गया था। उन्होंने पोस्ट के साथ सगाई की तारीख 31 अक्टूबर बताई थी।

नयनिका हैदराबाद के व्यापारी परिवार से आती हैं। उनका लाइमलाइट और ग्लैमर की दुनिया से कोई नाता नहीं है। अल्लू परिवार की होने वाली बहू नयनिका की शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को डेट करते हुए कम ही समय हुआ है, लेकिन कपल ने जल्द ही रिश्ते पर मुहर लगाते हुए शादी करने का फैसला लिया है।

बता दें कि अल्लू अर्जुन की तरह उनके छोटे भाई सिरीश भी दक्षिण भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। उन्होंने 2013 में आई तेलुगू फिल्म ‘गौरवम’ से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। अल्लू सिरीश को पहली ही फिल्म में बतौर लीड एक्टर साइन किया गया, जिसके बाद उन्हें साल 2014 में आई फिल्म ‘कोथा जनता’, 2016 में आई ‘श्रीरास्तु शुभमस्तु’, 2017 में आई ‘ओक्का क्षणम’, 2022 में आई ‘उर्वशीवो राक्षसीवो’ और 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘बडी’ में देखा गया। अब एक्टर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।

–आईएएनएस

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

admin

Read Previous

झूठ और पाखंड पर टिकी है भाजपा की बुनियाद: अखिलेश यादव

Read Next

‘न खाना-पानी न ही वेतन,’ ट्यूनिशिया में फंसे झारखंड के मजदूरों की आपबीती, सीएम सोरेन ने दिया कार्रवाई का आदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com