अपने जन्मदिन से पहले अक्षरा सिंह ने फैंस को दी ‘ब्रेकिंग न्यूज’

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा अक्षरा सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों के लिए खास तोहफा लेकर आ रही हैं। जैसा की वादा किया था जन्मदिन के मौके पर उनका नया गाना फैंस के बीच आने को तैयार है। टाइटल है ‘पटना की जगुआर’। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से दी।

अभिनेत्री ने प्रशंसकों को रिलीज की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर साझा किया, जिसके कैप्शन में लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज! मेरे जन्मदिन के मौके पर मेरा स्पेशल सॉन्ग ‘पटना की जगुआर’ 30 अगस्त की सुबह रिलीज होगा। ये रहा पोस्टर! इसे खूब शेयर करें और गाने को अपना प्यार व आशीर्वाद दें। समस्त भोजपुरी श्रोता और मेरे फैंस, दिखा दो अपनी ताकत। लव यू मेरे दिल के चैन, मेरे फैन।”

पोस्टर में अक्षरा बिल्कुल नई और दमदार हैं। वह कैमरे की ओर देख रही हैं। उनके हाथ में ब्रेसलेट है और वह आत्मविश्वास से लबरेज दिख रही हैं। उनका यह लुक प्रशंसकों को उत्साहित करने के लिए काफी है। पोस्टर का डिजाइन और अक्षरा का अंदाज गाने के थीम की ओर इशारा करते हैं।

अभिनेत्री के पोस्ट करते ही प्रशंसक कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। फैंस उनकी पोस्ट पर ‘हार्ट’ और ‘फायर’ इमोजी शेयर कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “मैम, हम सब कोशिश करेंगे कि आपका सॉन्ग ट्रेंड कर जाए।” दूसरे यूजर ने लिखा, “सुपरहिट जरूर होगा।” एक और प्रशंसक ने लिखा, “आपको हार्दिक शुभकामनाएं।”

तो ऐसे भी फैंस हैं जिन्होंने गाने के सुपर हिट होने की भविष्यवाणी की और लिखा, “आपका गाना सुपर हिट होगा।”

बता दें कि अक्षरा सिंह न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। उनके हर लुक को प्रशंसक बड़े चाव से देखते हैं और फॉलो भी करते हैं। वहीं, इससे पहले अभिनेत्री ने गाने की जानकारी देते हुए गाने का पोस्टर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “मेरे जन्मदिन के मौके पर आ रहा है, मेरे दिल के करीब बहुत ही शानदार गाना…! आप लोगों से गिफ्ट चाहिए। सुपरहिट कराओ इस गाने को।”

–आईएएनएस

सनी देओल ने ‘घायल’ के 36 साल पूरे होने पर अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने सोमवार को अपनी फिल्म 'घायल' की रिलीज के 36 साल पूरे होने पर अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को...

चिरंजीवी की मेगा158 की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू

हैदराबाद । निर्देशक बॉबी कोल्ली की आगामी एक्शन फिल्म मेगा158 के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू हो गया है।...

रश्मिका मंदाना ने अपनी पेट डॉग ‘ऑरा’ के साथ खुशी के कुछ पल साझा किए

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने प्यारे पेट डॉग ऑरा के साथ खुशी के कुछ पल अपने प्रशंसकों से साझा किए। सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर, 'पुष्पा'...

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

admin

Read Previous

मंडी में भूस्खलन: चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर बंद, कंगना रनौत ने जताया दुख

Read Next

केजरीवाल ने ‘गांधी परिवार’ पर लगाया भाजपा से ‘समझौते’ का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com