‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई फिल्म ‘सिस्टम’ सामने आने वाली है, जो कानून, न्याय और सत्ता के बीच चलने वाली खींचतान को दिखाएगी। यह फिल्म एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जिसमें दो अलग-अलग दुनिया की महिलाएं एक साथ आकर सच को सामने लाने की कोशिश करती हैं।

फिल्म ‘सिस्टम’ 22 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह एक लीगल ड्रामा फिल्म है, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक ताकतवर सरकारी वकील और एक साधारण स्टेनोग्राफर मिलकर उन सच्चाइयों को सामने लाने की कोशिश करते हैं, जिन्हें लंबे समय से दबाया गया है। कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां उन्हें यह तय करना पड़ता है कि वे सत्ता का साथ दें या सही का।

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने नेहा राजवंश नाम की पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का किरदार निभाया है, जो अपने काम में बहुत मजबूत और आत्मविश्वासी है। वहीं ज्योतिका सरिका रावत के रोल में नजर आएंगी, जो एक साधारण परिवार से आने वाली कोर्ट स्टेनोग्राफर है। दोनों की सोच, परवरिश और जिंदगी बिल्कुल अलग है, लेकिन जब बात न्याय की आती है तो वे एक साथ खड़ी होती हैं। फिल्म में इन दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता हुआ दिखाया जाएगा।

फिल्म के प्रोड्यूसर हरमन बावेजा ने कहा, ”’सिस्टम’ दो ऐसी महिलाओं की कहानी है, जो अपने-अपने तरीके से न्याय को समझती हैं और उसे पाने के लिए संघर्ष करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से इस कहानी को और भी प्रभावशाली बना दिया है।”

फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म में प्रीति अग्रवाल, आदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वहीं प्राइम वीडियो और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया में ओरिजिनल कंटेंट के प्रमुख निखिल मधोक ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘सिस्टम’ एक ऐसी कहानी है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगी।

इसमें महत्वाकांक्षा, न्याय और नैतिकता जैसे विषयों को बहुत ही दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। मेरा मानना है कि यह फिल्म हर मोड़ पर दर्शकों को चौंकाएगी और उन्हें सोचने पर मजबूर करेगी। ”सिस्टम’ 22 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Read Next

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com