साल 2025 ने मुझे वो सब कुछ दिया, जो मैं मांग भी नहीं सकता था : गौरव खन्ना

मुंबई । टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने अपनी बर्थडे नाइट की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। गौरव ने बताया कि साल 2025 उनके लिए बेहद खास रहा, इस साल ने उन्हें बहुत कुछ खास दिया।

‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को पोस्ट करते हुए भावुक मैसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने इस साल को अपने जीवन का सबसे खास साल बताते हुए परिवार और दोस्तों का आभार भी व्यक्त किया।

गौरव ने तस्वीरों के साथ बताया कि यह बर्थडे नाइट उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने लिखा, “मेरा यह साल और जन्मदिन कई मायनों में खास रहा, यह सिर्फ जीवन के एक और साल के जश्न मनाने की बात नहीं, बल्कि एक सफर, एक बड़ी जीत और उसके साथ आने वाली हर चीज को सेलिब्रेट करने का मौका था। चुनौती देने वाले दिनों से लेकर ऊंचाई तक पहुंचाने वाले पलों तक, इस साल ने मुझे वह सब दिया जो मैं कभी मांग भी नहीं सकता था।”

इसके साथ ही अभिनेता ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जो शुरू से उनके साथ खड़े रहे और उन नए लोगों का भी जो रास्ते में उनके सफर का हिस्सा बने।

उन्होंने कहा, “प्यार, विश्वास और भरोसे के लिए मेरे दोस्तों, परिवार और साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, क्योंकि आपके बिना यह सब मुमकिन नहीं लगता।”

गौरव ने आगे लिखा कि वह जो कुछ थे, जो कुछ हैं और आगे जो कुछ भी करेंगे, सबको सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने आभार के साथ लिखा, ”ग्रोथ और आगे की चीजों के लिए तैयार हूं।”

तस्वीरों में गौरव के साथ टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में ‘बिग बॉस 19’ के प्रतियोगी असनूर कौर, अभिषेक बजाज, शहबाज, अमाल मलिक, आवेज दरबार, नेहल चुडासमा, मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे समेत टीवी जगत के अन्य कलाकार नजर आए।

गौरव खन्ना ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के रोल से घर-घर मशहूर हुए और हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी अपने नाम किया।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

साल 2025 में रिकॉर्ड ऊंचाई से 30 प्रतिशत गिरा बिटकॉइन, फिर भी क्रिप्टो मार्केट में उम्मीदें बरकरार

Read Next

यश की फिल्म में एलिजाबेथ बनकर छाईं हुमा कुरैशी, ‘टॉक्सिक’ से फर्स्ट लुक जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com