संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज डेट बदली

मुंबई । हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है। संजय दत्त की इस फिल्म को अब 1 मई को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के वीएफएक्स पर काम चल रहा है और निर्माता दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं।

“द भूतनी” की नई रिलीज डेट शेयर करते हुए निर्माताओं ने बताया, “इंसान मोहब्बत की डेट फिक्स कर सकता है, भूतनी के आने की नहीं… वो कब आएगी, कैसे आएगी, ये सिर्फ वही जानती है। लगा था कि 18 अप्रैल को आएगी, लेकिन अब 1 मई को आ रही है, तैयार रहना।”

अगर फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होती, तो इसकी सीधी टक्कर अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ से होती। हाल ही में, फिल्म में युवा संजय दत्त का किरदार निभाने वाले नवनीत मलिक ने अपनी भूमिका की तैयारी के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया।

नवनीत मलिक ने आईएएनएस को बताया, “संजय दत्त जैसे महान अभिनेता के साथ काम करना वाकई खुशी की बात है। फिल्म में मैं खुद संजय दत्त का किरदार निभा रहा हूं, लेकिन मैं अभी पूरी कहानी या अपने किरदार के बारे में ज्यादा नहीं बताऊंगा। मैं चाहता हूं कि सभी थिएटर में फिल्म देखें और फिर हम इस पर बात कर सकते हैं।”

फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। संजय दत्त के अलावा, “द भूतनी” में मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, बियॉनिक और आसिफ खान भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘द भूतनी’ को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले दीपक मुकुट, संजय दत्त, हुनर मुकुट और मान्यता दत्त ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जी स्टूडियो के साथ 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए किया अनुरोध, बेल्जियम ने की पुष्टि

Read Next

मुर्शिदाबाद प्रशासन पूरी तरह फेल, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ममता बनर्जी : सुकांत मजूमदार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com