‘वॉर 2’ का टीजर रिलीज, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के फाइट सीक्वेंस जबरदस्त

मुंबई । एनटीआर जूनियर के 42वें जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को ‘वॉर 2’ के निर्माताओं ने फिल्म का एक धमाकेदार टीजर रिलीज किया। टीजर में ऋतिक रोशन और दक्षिण के सुपरस्टार नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच फिल्माए गए एक्शन सीन ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है।

इस टीजर को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है और फैंस को विश्वास है कि पार्ट-1 की तरह ही फिल्म का पार्ट-2 फूल ऑन एक्शन से भरा होगा। वॉर-2 के टीजर से तो फिलहाल यही नजर आ रहा है।

इस टीजर में जहां ऋतिक रोशन और दक्षिण के सुपरस्टार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने लुक से फैंस के दिलों पर जादू चला रही हैं। हालांकि, टीजर में कियारा के सिर्फ दो ही सीन हैं।

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया। तस्वीरों में रोशन के साथ जूनियर एनटीआर हाथों में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं।

ऋतिक ने कैप्शन दिया, “शांति खत्म, तूफान शुरू हो गया है। वॉर-2 का टीजर अब जारी! वॉर-2 14 अगस्त से सिनेमाघरों में, फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी।

एनटीआर जूनियर ने लिखा: “फायर को दोगुना करें, रोष को दोगुना करें। अपनी साइड चुन लें। वॉर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ को हिंदी, तमिल और तेलुगू में 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो, एक्शन थ्रिलर “वॉर” का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने किया था।

वॉर में ऋतिक और टाइगर मुख्य भूमिका में थे। वाणी कपूर और आशुतोष राणा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की तीसरी किस्त थी।

–आईएएनएस

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए फिर साथ आई रहमान-इम्तियाज-इरशाद की तिकड़ी

मुंबई । मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल फिर से 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

‘धुरंधर’ वही जो सही तरह से योग करे… आयुष मंत्रालय ने जारी किया मजेदार वीडियो, दिया खास मैसेज

नई दिल्ली । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय लगातार नए और मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दे रहा है। इसी...

आज दोबारा रिलीज होगा बादशाह का ‘टटीरी फिर से’ गाना, जानें महाभारत काल से कनेक्शन

मुंबई । पंजाबी गायक बादशाह इन दिनों अपने गाने 'टटीरी फिर से' को लेकर सुर्खियों में बने हैं। बैन होने के बाद सिंगर आज फिर से गाने में बदलाव के...

‘जना नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम ने शुरू की जांच, छह गिरफ्तार

चेन्नई । थलपति विजय की आगामी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की घटना सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन चुकी है। साउथ के...

खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, ‘सड़िया ए जान’ गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

मुंबई । भोजपुरी सिंगर और भाजपा से जुड़े पवन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी मामले में...

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई...

‘जय नायकन’ के लीक पर विजय देवरकोंडा ने जताई नाराजगी, फिल्म को दिया अपना पूरा समर्थन

मुंबई । साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की सबसे चर्चित और अंतिम तमिल फिल्म 'जय नायकन' लीक के खिलाफ पूरा साउथ सिनेमा एकजुट हो गया है। फिल्म के रिलीज से...

खुशबू पाटनी और फुकरा इंसान लेकर आ रहे नया रियलिटी शो, 16 कंटेस्टेंट के साथ नगालैंड में खतरनाक स्टंट

मुंबई । ओटीटी पर नया रियलिटी शो दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसका नाम है 'ट्राइबवर्स।' इस शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट...

अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े सलमान खान, बोले- लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की हर पोस्ट चर्चा का विषय बन जाती है। इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर...

admin

Read Previous

राजामौली ने ‘टूरिस्ट फैमिली’ को सराहा, अभिषन जीविंथ बोले- ‘यकीन नहीं हो रहा’

Read Next

अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विवाद करना उचित नहीं : चिराग पासवान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com