रिलीज हुआ ‘सास बहू और यमराज’ का मजेदार ट्रेलर, आम्रपाली दुबे की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सास बहू और यमराज’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस के बीच फिल्म के रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है और फैंस फिल्म को जल्द रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म में सास बहू के बीच की मीठी तकरार के साथ-साथ परिवार के गहरे रिश्तों की जड़ों को भी दिखाया गया है।

‘सास बहू और यमराज’ का ट्रेलर हंसाने से लेकर रुलाने तक का दम रखता है। ट्रेलर की शुरुआत में आम्रपाली विक्रांत के घर की बहू बनकर एंट्री लेती है, जो कोर्ट मैरिज करके आई है, लेकिन विक्रांत की मां यानी कलावती को ये शादी मंजूर नहीं है। अब समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दोनों की दोबारा शादी कराई जाती है। इसी बीच होती है चित्रगुप्त और यमराज की एंट्री, जिन्हें कलावती के प्राण हरने हैं, लेकिन यमराज खुद कलावती के घर पहुंचकर रिश्तों के मोह में फंस जाते हैं और कलावती और आम्रपाली दोनों ही यमराज को भाई बना लेती हैं और फिर शुरू होती है असली कॉमेडी।

ट्रेलर के आखिरी कुछ मिनट दर्शकों को इमोशनल कर सकते हैं क्योंकि अपनी सास कलावती को बचाने के लिए आम्रपाली यमराज से उनके प्राण लेने की बात करती हैं। अब फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि यमराज अपने साथ किसके प्राण लेकर जाते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को खूब सारा प्यार मिल रहा है, क्योंकि इस फिल्म का कंटेंट बाकी भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। भाभी, देवर और लवस्टोरी से हटकर कुछ नया दिखाने की कोशिश की गई है।

बता दें कि फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं, जबकि निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया के अलावा, कई स्टार्स शामिल हैं। इससे पहले आम्रपाली दुबे ने अपनी दूसरी फिल्म की जानकारी दी थी। अभिनेत्री की दूसरी फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का पहला लुक भी जारी हो चुका है, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए एक्शन करती दिख रही हैं। फिल्म से अभी पहला लुक ही रिलीज हुआ है, ट्रेलर आना बाकी है।

–आईएएनएस

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

admin

Read Previous

‘इंडियाज गॉट टैलेंट-11’ को आज मिलेगा विनर, फिनाले में करिश्मा कपूर और इमरान हाशमी लगाएंगे चार-चांद

Read Next

अगले हफ्ते जीडीपी डेटा, अमेरिकी रोजगार आंकड़े और वेनेजुएला में तनाव जैसी वैश्विक घटनाएं तय करेंगी भारतीय शेयर बाजार की चाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com