‘इंडियाज गॉट टैलेंट-11’ को आज मिलेगा विनर, फिनाले में करिश्मा कपूर और इमरान हाशमी लगाएंगे चार-चांद

मुंबई । टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट-11’ का ग्रैंड फिनाले शानदार होने वाला है क्योंकि शो में 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर की एंट्री इमरान हाशमी के साथ हो रही है।

शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, ऐसे में नए गेस्ट शो में चार-चांद लगाने पहुंच रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि शो में क्या खास होने वाला है और शो के फिनाले में टॉप 7 कंटेस्टेंट्स कौन-कौन शामिल हैं।

सोनी टीवी ने शो के फिनाले के कुछ प्रोमो शेयर किए हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स खतरनाक और अजब-गजब कारनामों के साथ अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं। एक प्रोमो में दो शख्स बिना किसी प्रोप के अपने दोनों हाथों और पैरों से कूद-कूदकर अपने करतब दिखा रहे हैं, जिसे देखकर मलाइका और नवजोत सिंह सिद्दू के होश उड़ जाते हैं। मलाइका खतरनाक स्टंट देखकर अपनी आंखें बंद कर लेती हैं, जबकि इमरान हाशमी दोनों की हिम्मत की खूब तारीफ करते हैं।

एक अन्य प्रोमो में करिश्मा कपूर की एंट्री होती है, जो वे अपनी ही फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ के गाने ‘व्हाट इज योर मोबाइल नंबर’ गाने पर आइकॉनिक स्टेप करती हैं। करिश्मा कपूर को देखकर नवजोत सिंह सिद्धू स्टैंडिंग ओवेशन के साथ उनके लिए तालियां बजाते हैं।

शो को हर्ष लिम्बाचिया होस्ट कर रहे हैं, और शो में इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग ओटीटी फिल्म ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ को प्रमोट करते दिखने वाले हैं।

बता दें कि शो का अजब-गजब फिनाले सोनी टीवी पर रात 9 बजकर 30 मिनट पर टेलीकास्ट होगा। टीवी के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर शो को देख सकते हैं। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट-11’ के फाइनल कंटेस्टेंट की बात करें तो इसमें वी कंपनी, अमेजिंग अप्सरा, आकाश और अभिषेक, नेपाल टाइगर्स, क्लासिक क्वींस, विक्की कृष्णा और कैलिबॉयज का नाम शामिल है। शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को शो की ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये कैश भी दिया जाएगा। हालांकि शो के विनर का नाम जानने के लिए आज रात का इंतजार करना होगा, जो अपने हुनर से पूरे देश का दिल जीतने में कामयाब होगा।

–आईएएनएस

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

admin

Read Previous

तेलुगु के बाद अब हिंदी में रिलीज होगी ‘शम्भाला’, ऋषभ शेट्टी ने फिल्म का ट्रेलर किया लॉन्च

Read Next

रिलीज हुआ ‘सास बहू और यमराज’ का मजेदार ट्रेलर, आम्रपाली दुबे की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com