भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का धमाकेदार डांस देख फैंस रह गए दंग, एक्सप्रेशन ने लूटा दिल

मुंबई । ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर वह पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं और फैंस के साथ अपने खास पलों को शेयर कर रही हैं। नीलम ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने गाने ‘देवरा छोहारा लागे’ पर डांस करती दिख रही हैं।

फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

वीडियो में नीलम गिरी को बेहद आत्मविश्वास से भरपूर देखा जा सकता है। वह गाने के हर एक बीट पर पूरे जोश के साथ डांस करती दिख रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स बेहद जबरदस्त हैं। उनका हर मूवमेंट म्यूजिक के साथ पूरी तरह मेल खा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खूब देख रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। ‘देवरा छोहारा लागे’ गाने की बात करें, तो इसे शिल्पी राज ने गाया है। वहीं, आशुतोष तिवारी ने गाने के बोल लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। निर्देशक और कोरियोग्राफर की जिम्मेदारी रौनक राउत ने निभाई है।

नीलम गिरी की जर्नी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी, जहां उनकी वीडियोज को सुपरस्टार पवन सिंह ने नोटिस किया और उन्हें ब्रेक दिया।

इसके बाद उन्होंने अपना पहला भोजपुरी गाना ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो’ किया, जो हिट साबित हुआ। इस गाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2021 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया, और इसके बाद 2022 में तीन और फिल्मों ‘इज्जत घर’, ‘टुन टुन’ और ‘कलाकंद’ में काम किया।

‘यूपी-61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर’ और ‘जस्ट मैरिड’ भी उनकी सफल फिल्मों में शामिल हैं। वह ‘निमिया पर आसन’, ‘मच्छारी के कंट के नथुनिया’, और ‘कुंवारे रहब’ जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

–आईएएनएस

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

admin

Read Previous

बिहार चुनाव पर महुआ माजी का सवाल: ‘जनता से ज्यादा वोटिंग हुई, जांच जरूरी’, ओवैसी के बयान पर जताई सहमति

Read Next

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com