‘भूत बंगला’ की शूटिंग खत्म, वामिका गब्बी संग कैमरे में कैद हुए अक्षय कुमार

मुंबई । अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ नजर आए। उन्होंने टीम के लिए प्यारा नोट भी लिखा।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “‘भूत बंगला’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है! हमेशा नई-नई चीजों को खोजकर प्रोजेक्ट में शामिल करने वाले प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवां और रोमांच से भरा दूसरा प्रोजेक्ट, शूटिंग पूरी हो चुकी है।”

अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कोस्टार के लिए आगे कहा, “शानदार अभिनय करने वाली वामिका के साथ मेरा पहला, लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा। पागलपन, जादू और यादों के लिए आभारी हूं।”

अक्षय कुमार ने हॉरर-कॉमेडी की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू की थी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह लालटेन थामे दिख रहे थे।

अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, “आज हम हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आकर बेहद उत्साहित हूं। आपके लिए ये डर और हंसी का डबल डोज 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आएगा। आप सभी से शुभकामनाएं चाहिए।“

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ‘भूत बंगला’ बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स निर्मित फिल्म के सह-निर्माता फारा शेख और वेदांत विकास बाली हैं। फिल्म की कहानी को आकाश कौशिक ने लिखा है।

‘भूत बंगला’ 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। फिल्म की जानकारी प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी।

अक्षय कुमार प्रियदर्शन के साथ हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया’ में काम कर चुके हैं। ‘भूल भुलैया’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के साथ मिलकर किशन कुमार ने किया था, जिसमें उनके साथ शाइनी आहूजा, विद्या बालन और अमीषा पटेल समेत अन्य मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का आंकड़ा पार करने पर बधाई संदेश के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

Read Next

पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, वित्तीय विवरणों की हो रही जांच

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com