‘बॉर्डर-2’ की सफलता और बेटे अहान के करियर के लिए बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे सुनील शेट्टी

उज्जैन । भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज में 2 ही दिन का समय बचा है और पूरी कास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है।

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और फिल्म ने रिलीज से पहले डेढ़ करोड़ रुपए का कलेक्शन भी कर लिया है। इसी बीच, फिल्म को हिट कराने के लिए सुनील शेट्टी उज्जैन के बाबा महाकाल के दर पर पहुंच चुके हैं। अभिनेता खास तौर पर अपने बेटे अहान शेट्टी के लिए मंदिर पहुंचे हैं।

‘बॉर्डर’ में काम कर चुके अभिनेता सुनील शेट्टी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे, जहां वे काफी देर तक बाबा के सामने हाथ जोड़े बैठे दिखे। माथे पर लाल चंदन लगाए अभिनेता नंदी महाराज के पास बैठे बाबा महाकाल को निहारते रहे। अभिनेता ने बताया कि वे फिल्म ‘बॉर्डर-2’ की सफलता के लिए बाबा के पास प्रार्थना करने के लिए आए हैं।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मैं हमेशा अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए भगवान से मांगता हूं क्योंकि सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है, लेकिन इस बार अहान की फिल्म बॉर्डर-2 आ रही है। फिल्म को निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, जो मेरी बेटी के जैसी है। बस उन्हीं के लिए बाबा के दर पर आई हूं कि फिल्म अच्छी जाए और दर्शकों का भरपूर प्यार मिले, क्योंकि एक फिल्म के चलने से बहुत सारे लोगों के घर चलते हैं।”

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म के 5 गाने भी रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘मिट्टी के बेटे’ सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है, जिसमें सीमा की रक्षा में तैनात सैनिकों के बलिदान और उनके परिवार के दुख को हर शब्द में पिरोकर गाया गया है। गाने को सोनू निगम ने गाया है। फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘संदेश आते हैं’ को भी फिल्म में शामिल किया गया है। इस बार गाने को चार सिंगर्स ने मिलकर गाया है।

लगभग 150-200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दो दिन बाद रिलीज होने वाली है, और मेकर्स से लेकर स्टार्स तक को फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। दर्शकों के मन में भी ‘बॉर्डर-2’ के लिए खास इमोशन हैं, क्योंकि ‘बॉर्डर’ ने न सिर्फ 1997 में सिनेमाघरों के सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि उसी के साथ हर भारतीय के मन में देशभक्ति जगाने से लेकर आंखों में आंसू भी दिए थे। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक ‘बॉर्डर’ की तरह कितना प्यार देते हैं।

–आईएएनएस

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

admin

Read Previous

अमित मालवीय पर हुआ था झूठा केस, सत्य की हमेशा जीत होती है: शहजाद पूनावाला

Read Next

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, नरेला मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com