‘बिग बॉस 19’ से बेघर होने पर टूटी अशनूर कौर, बोलीं- काश तान्या की चोट के बारे में किसी ने पहले बताया होता

मुंबई । रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में एक्ट्रेस अशनूर कौर ने साफ-सुथरी और सादगी भरी इमेज के साथ लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। दर्शकों को उनसे उम्मीद थी कि वह शो में लंबा सफर तय करेंगी, लेकिन उस समय सभी को झटका लगा, जब तान्या मित्तल के साथ हुए विवाद के बाद उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

फिनाले से बस एक हफ्ते पहले उनकी बेघर होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। बाहर आने के बाद अशनूर ने इस अचानक हुए एलिमिनेशन, घरवालों की प्रतिक्रियाओं और खासकर तान्या को लगी चोट को लेकर पहली बार खुलकर बात की।

आईएएनएस ने अशनूर से जब पूछा कि मालती चाहर द्वारा उन्हें ‘सेल्फिश’ और ‘बच्ची’ कहे जाने पर उनका क्या कहना है, तो उन्होंने जवाब में कहा, ”हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। मैं दूसरों के शब्दों से अपनी पहचान तय नहीं करती। मैं खुद को अच्छी तरह से जानती हूं, इसलिए बाहरी टिप्पणियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती। मैं विवादों में उलझने के बजाए आगे बढ़ने में विश्वास रखती हूं।”

दरअसल, मामला तब बढ़ा जब शो में ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान अशनूर और तान्या मित्तल के बीच हुई बहस अलग लेवल पर चली गई थी। टास्क के दौरान घरवालों को एक-दूसरे को हराने की कोशिश करनी थी, यानी लकड़ी के दोनों तरफ लगे हुए कटोरों में भरे रेड और ग्रीन पानी को गिराना था।

जैसे ही तान्या ने अशनूर के कटोरों को गिराया, अशनूर ने गुस्से में लकड़ी को घुमाया जिससे तान्या को चोट लग गई। हालांकि तान्या ने इस बात को लेकर कोई मुद्दा नहीं बनाया, लेकिन ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने उनकी क्लास लगाई और ‘बिग बॉस’ के घर का अहम नियम तोड़ने के लिए उन्हें घर से बाहर कर दिया।

उनका घर से एविक्ट होना दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि अशनूर आम तौर पर शांत स्वभाव के लिए पहचानी जाती हैं। खुद अशनूर भी इस फैसले से भावुक नजर आईं और उन्होंने बताया कि वह फिनाले से महज एक हफ्ते दूर थीं। उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका सपना अचानक छीना गया हो।

आईएएनएस ने इंटरव्यू में उनसे पूछा, “क्या आप शो के अंदर कुछ अलग करना चाहती थीं?” इस पर उन्होंने कहा, “काश मुझे पहले ही बताया गया होता कि तान्या को चोट लगी है। अगर यह बात समय रहते बता दी जाती, तो मैं तुरंत माफी मांग लेतीं और शायद बात इतनी न बढ़ती।”

घर के अंदर किस कंटेस्टेंट ने उन्हें चौंकाया? इस पर बात करते हुए अशनूर ने बताया कि शो में जाने से पहले उन्हें लगता था कि आवेज और नगमा से उनकी नहीं बनेगी, लेकिन दोनों ने उन्हें गलत साबित किया। उन्होंने कहा, “दोनों बेहद अच्छे थे और उनसे मेरी दोस्ती जल्दी हो गई। शो ने मुझे रिश्तों के बारे में एक नई सीख दी है। मुझे अभिषेक जैसा सच्चा दोस्त मिला है, लेकिन साथ ही यह भी महसूस हुआ कि कुछ लोग मुश्किल समय आने पर आपका साथ आसानी से छोड़ सकते हैं।”

‘बिग बॉस’ के बाद अशनूर अब अपनी निजी जिंदगी और करियर पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वह नया साल नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे में मनाने जाएंगी, जिसे वह लगभग एक दशक से निभा रही हैं। इसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बातचीत चल रही है, जिनके बारे में वह जल्द ही जानकारी साझा करेंगी।

–आईएएनएस

रवि किशन ने ‘टीवी एक्टर्स को नजरअंदाज’ करने वाली धारणा को नकारा, दिया स्मृति ईरानी का उदाहरण

मुंबई । लोकप्रिय टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' लंबे समय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है। इस शो के किरदार, डायलॉग्स और हल्की-फुल्की कॉमेडी हर...

एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

मुंबई । ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पिछले आठ सालों में...

मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, आरोपी निकला पूर्व कर्मचारी

मुंबई । मुंबई में भाजपा सांसद, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी के घर में चोरी होने की घटना सामने आई है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि चोरी...

दिल्ली: एनसीसी कैंप में पहुंचीं मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, बोलीं- आज के कैडेट कल भारत की ताकत होंगे

नई दिल्ली । दिल्ली कैंट के एनसीसी कैंप में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा वहां पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ कैडेट्स से...

दिल्ली: एनसीसी कैंप में पहुंचीं मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, बोलीं- आज के कैडेट कल भारत की ताकत होंगे

नई दिल्ली । दिल्ली कैंट के एनसीसी कैंप में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा वहां पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ कैडेट्स से...

‘जन नायकन’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट का फिल्म निर्माताओं राहत देने से इनकार, मद्रास हाईकोर्ट ही करेगा फैसला

मुंबई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है...

भारतीय सेना दिवस पर बॉर्डर-2 का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार, जवानों के सम्मान में होगा समर्पित

मुंबई । देशभर में भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारतीय सेना के समर्पण और बहादुर को नमन करने का है। भारतीय सेना के अदम्य साहस...

आर्मी डे के मौके पर यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ की झलक की साझा, लिखा- ‘आज और हर दिन, जय हिंद! ‘

मुंबई । भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के उन बहादुर सैनिकों को सम्मान देने के लिए रखा गया है...

सुधा कोंगरा ने यूथ कांग्रेस के आरोप किए खारिज, कहा- फिल्म में नेहरू और इंदिरा गांधी को महान नेता दिखाया गया

चेन्नई । तमिल सिनेमा की दुनिया में अक्सर इतिहास और राजनीति के पहलुओं को लेकर फिल्में बनती रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसका...

पिता की परंपरा या बेटे की चाहत, ‘शब्द– रीत और रिवाज’ ला रहा पारंपरिक परिवार की कहानी

मुंबई । पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की गहराई हमेशा ही दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही है। हर परिवार में छुपी भावनाएं, पीढ़ियों के बीच के मतभेद, और अपने सपनों...

बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, किसी ने मराठी लुक, तो किसी ने गरीबों की मदद कर किया सेलिब्रेट

मुंबई । देशभर में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविजन के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी...

‘सरसों का साग और मकई की रोटी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक भावना है’, विकास खन्ना ने बताया लोहड़ी का असली मतलब

मुंबई । बॉलीवुड और कुकिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने बचपन की यादों को साझा किया।...

admin

Read Previous

बैंकों ने बीते तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनक्लेम्ड डिपॉजिट लोगों को वापस किए

Read Next

शादी के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने बहनों के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com