बिग बॉस 19 : डायन बनकर मालती चाहर ने खोली तान्या मित्तल की पोल

नई दिल्ली । टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। शो में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की एंट्री के बाद से ही तापमान बढ़ गया है।

पहले दिन से ही मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच खींचतान देखने को मिल रही है, लेकिन अब मालती ने तान्या को फूट-फूटकर रोने को मजबूर कर दिया है और उनकी सारी पोल खोलकर रख दी है।

‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ‘भूतिया’ टास्क हो रहा है। वीडियो में भूतनी बनी मालती तान्या को पूल में बुरी तरीके से धक्का देती हैं और सभी लोगों के होश उड़ जाते हैं। ऐसा होने पर तान्या भी फूट-फूटकर रोने लगती है। मालती सवाल करती है, तो तान्या कहती हैं कि वो उसकी वजह से नहीं रो रही हैं। ऐसे में मालती को और गुस्सा आता है और वो घरवालों के सामने तान्या की पोल खोलती दिखती हैं।

मालती कहती हैं, “तान्या ने सिर्फ साड़ी पहनकर पहचान नहीं बनाई है, बल्कि दूसरे कपड़े भी पहने हैं। वो साड़ी पहनकर जानबूझकर मेरे पास आई ताकि मैं ऐसा करूं और वो पूल में गिरने पर ऐसा ही रिएक्ट करे। ये तरीका है उसका अटेंशन पाने का और वो जानबूझकर करती है। बाहर लोग उनके झूठ पकड़ने लगे हैं।”

वीडियो में टास्क के दौरान तान्या रोती दिखती हैं और अपने मम्मी-पापा को याद कर रही हैं।

मालती चाहर के आते ही शो का मजा दोगुना हो चुका है। शो में दोनों के बीच तकरार देखने को मिल रही है।

इसके अलावा, नए टास्क में सिर्फ मालती ही नहीं बल्कि फरहाना भट्ट भी डायन बनी हैं और नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट को पूल में धक्का दे रही हैं। प्रोमो में अशनूर कौर का नाम भी नॉमिनेशन में आया और फरहाना ने अशनूर को पूल में धक्का दिया।

माना जा रहा है कि इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन हो सकता है क्योंकि पिछले हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया। इससे पहले हुए डबल एलिमिनेशन में नगमा मिराजकर और नतालिया को एक साथ घर से बाहर किया गया था और फिर आवेज दरबार को भी घर के बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

हालांकि, अभी तक इस हफ्ते किस-किस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है, उसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

पीएमएलए ट्रिब्यूनल का आदेश: हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से जब्त कार वापस करे ईडी

Read Next

बिहार में महागठबंधन के नेता के नाम पर राहुल चुप, तेजस्वी का चेहरा लटका : सुधांशु त्रिवेदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com