बर्थडे स्पेशल : बॉलीवुड की ‘गर्ल-नेक्स्ट-डोर’, मॉडलिंग के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, ऐसे मिली सपनों को उड़ान

मुंबई । बॉलीवुड की टैलेंटेड, सीधी-सादी और खूबसूरत अभिनेत्री का नाम लिया जाए तो अभिनेत्री अमृता राव उस लिस्ट में टॉप पर आती हैं। राव अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रहीं। ‘गर्ल-नेक्स्ट-डोर’ वाली भूमिकाएं निभा पहचान मिली तो सपनों को नई पंख भी लग गए।

17 जून 1981 को मुंबई में जन्मी अमृता ने न केवल अपने अभिनय बल्कि अपने जीवन के दिलचस्प किस्सों और प्रेरणादायक सफर से भी फैंस का दिल जीता। उनकी जिंदगी का सफर मेहनत और जुनून से भरा है।

अमृता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंधेरी, मुंबई के कैनोसा गर्ल्स स्कूल से पूरी की। इसके बाद सोफिया कॉलेज, मुंबई में मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई शुरू की। हालांकि, मॉडलिंग और अभिनय के प्रति उनका गहरा प्रेम ज्यादा दिनों तक रोक नहीं सका और उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर मॉडलिंग में करियर बनाने का फैसला लिया। यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन मॉडलिंग में मिली शुरुआती सफलता ने उनके सपनों को नई उड़ान दी। कई विज्ञापनों में काम किया, पहचान बढ़ी तो हिंदी सिने जगत में एंट्री आसान हो गई।

साल 2002 में अमृता ने ‘अब के बरस’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिर शाहिद कपूर के साथ ‘इश्क विश्क’, ‘मैं हूं ना’, ‘विवाह’, और ‘मस्ती’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया। किरदार ऐसे जो सादे-सच्चे और अपने परिवार का हिस्सा लगते थे। बेलौस मुस्कान और नैचुरल एक्टिंग ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का चहेता बना दिया। साल 2013 में आई ‘जॉली एलएलबी’ में निभाई भूमिका से ख्याति और बढ़ी, उन्होंने अरशद वारसी के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

अमृता का निजी जीवन भी उनकी फिल्मों की तरह प्रेरणादायक है। सात साल तक रेडियो जॉकी अनमोल सूद को डेट करने के बाद, 15 मई 2016 को एक सादे समारोह में उनसे शादी की। एक इंटरव्यू के दौरान अमृता राव ने बताया था कि उन्होंने अपनी शादी में 1 लाख रुपए के करीब ही खर्च किए थे। साल 2020 में बेटे ‘वीर’ को जन्म दिया।

लंबे ब्रेक के बाद अमृता राव एक बार फिर ‘जॉली एलएलबी 3’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ में अरशद वारसी और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। फिल्म का पहला हिस्सा दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था, और अब तीसरे भाग पर सबकी नजर है।

अमृता राव फिलहाल पति आरजे अनमोल के साथ ‘कपल ऑफ थिंग्स’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसमें वह कई सितारों से रूबरू होती हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

मुंबई के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मामला दर्ज

Read Next

‘पीएम मोदी की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी होगी मजबूत’: विदेश मंत्री जयशंकर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com