फैंस से अब यूट्यूब चैनल के जरिए जुड़ेंगे सोनू सूद, दिया अपने परिवार में शामिल होने का मौका

मुंबई । सोशल मीडिया पर मुखर होकर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले सोनू सूद फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। रविवार की सुबह ही अभिनेता ने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है क्योंकि अभिनेता अब सिर्फ इंस्टाग्राम के जरिए ही अपने चाहने वालों से कनेक्ट नहीं होंगे, बल्कि यूट्यूब चैनल के जरिए भी मिल जुड़ पाएंगे।

अभिनेता ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की घोषणा कर दी है।

अभिनेता सोनू सूद ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने नए ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा, “कितने टाइम से लोग बोल रहे हैं कि यूट्यूब पर आओ, लेकिन समय ही नहीं मिल पा रहा है, लेकिन जब आप लोग अभी यूट्यूब पर हैं, तो मेरा होना भी बनता है।” अभिनेता ने फैंस से अपने चैनल पर आने की अपील की है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं आपसे सब्सक्राइब करने के लिए नहीं कह रहा हूं, मैं बस आपको बता रहा हूं कि एक बार जब आप ऐसा कर लेंगे, तो आप हमारे परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। यूट्यूब परिवार में आपका स्वागत है।”

सोनू सूद ने साथ ही ये भी जानकारी दी कि चैनल पर नई अनाउंसमेंट भी होने वाली है। कुल मिलाकर अब फैंस अपने चहेते अभिनेता का नया रूप ब्लॉगिंग के जरिए देख पाएंगे।

बता दें कि इससे पहले अभिनेता ने ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर भारत में भी सोशल मीडिया बैन करने की अपील सरकार से की थी। उन्होंने कहा था, “हमारे देश में भी बच्चों का बचपन बनाए रखने और स्क्रीन एडिक्शन को रोकने के लिए नियम बनाने की जरूरत है।” अभिनेता ने इसी के साथ 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के बैन का समर्थन किया है।

उन्होंने लिखा था, “ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को पूरी तरह बैन कर चुके हैं और अब समय आ चुका है कि भारत को भी ऐसा करना चाहिए। हमारे बच्चे भी असली बचपन जीने के हकदार हैं। उन्हें भी फैमिली के साथ रिश्ता मजबूत करने का मौका मिलना चाहिए और सबसे ज्यादा जरूरी है स्क्रीन के एडिक्शन से आजादी।”

इससे पहले अभिनेता ने इंडिगो संकट पर भी अपनी राय रखी थी और खुले तौर पर इंडिगो एयरलाइंस का सपोर्ट किया था। अभिनेता ने यात्रियों से शांत रहने और एयरलाइन स्टाफ के साथ सम्मानपूर्वक पेश आने की बात कही थी।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

थाईलैंड और कंबोडिया में जारी तनाव के बीच विमान संचालन सामान्य

Read Next

आईएसआईएस के हमले में दो अमेरिकी सैनिकों समेत तीन की मौत, राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्रवाई की चेतावनी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com