प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गोल्डन ग्लोब्स 2026 पर बिखेरा ग्लैमर, स्टाइलिश अंदाज से जीता दिल

मुंबई । गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपनी एंट्री से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस मौके पर प्रियंका ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबको चौंका दिया। प्रियंका और निक ने रेड कार्पेट पर कदम रखते ही फोटोग्राफर्स और मीडिया के बीच अपने अनोखे अंदाज में पोज दिया। उनकी प्यार भरी झलक ने वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया।

प्रियंका ने इस मौके पर नेवी ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी, जो फ्रेंच लग्जरी ब्रांड की थी। गाउन के टॉप में खास डिजाइन और स्कर्ट में लेयर्स ने उनके लुक को और शानदार बना दिया। वहीं, निक जोनास क्लासिक ब्लैक सूट में नजर आए।

ड्रेस की खूबसूरती के साथ प्रियंका ने जूलरी का भी कमाल दिखाया। उन्होंने बुलगारी का डायमंड नेकलेस पहना, जो उनकी ड्रेस के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। इसके अलावा, हाथों में बड़ी डायमंड रिंग और टॉप के डिजाइन ने उनके लुक में और निखार लाया। उनके इस स्टाइलिश अंदाज ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया और तस्वीरें वायरल हो गईं।

इस इवेंट में प्रियंका को प्रेजेंटर के रूप में भी आमंत्रित किया गया था।

गोल्डन ग्लोब ने ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट पर इवेंट में शामिल होने वाले सितारों के बारे में जानकारी दी थी। इनमें आयो एडेबिरी, चार्ली, क्रिस पाइन, कोलमैन डोमिंगो, डकोटा फैनिंग, हेली स्टेनफेल्ड, अमांडा सेफ्राइड, मेलिसा मैककार्थी, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, स्नूप डॉग, वांडा साइक्स, जो कीरी, कीगन-माइकल की, क्वीन लतीफा और जॉन बेटमैन जैसे सितारे शामिल रहे।

काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही ‘द ब्लफ’ फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें समुद्री लुटेरों की खतरनाक दुनिया दिखाई गई है। इस फिल्म में प्रियंका एर्सेल बॉडन नाम की एक निडर और ताकतवर महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कभी ‘ब्लडी मैरी’ के नाम से जानी जाने वाली एक खूंखार समुद्री डाकू रह चुकी है। यह भूमिका प्रियंका के अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें केवल एक्शन ही नहीं, बल्कि भावनात्मक गहराई भी देखने को मिलेगी।

यह फिल्म 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

–आईएएनएस

गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- ‘इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

बेंगलुरु । फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर...

रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न

मुंबई। होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस...

अमेरिका-इजरायल के हमले पर जावेद अख्तर का तीखा प्रहार, चीन को बताया ‘आखिरी विकल्प’

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने का असर सिर्फ ईरान में ही नहीं, बल्कि कतर, सऊदी अरब, इराक और भारत...

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा...

राम गोपाल वर्मा की अभिभावकों को सलाह, बच्चों को एआई की दुनिया के लिए तैयार करें

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर देना...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

मुंबई । 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

मुंबई । मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग...

मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग

मुंबई । सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

admin

Read Previous

तेजस्वी यादव को कोई गंभीरता से नहीं लेता है : जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार

Read Next

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत…

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com