नहीं रहे रजनीकांत की फिल्म ‘शिवाजी: द बॉस’ बनाने वाले एवीएम सरवनन, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

चेन्नई । तमिल फिल्म जगत की नींव कहे जाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता एवीएम सरवनन का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह निर्माता के निधन की पुष्टि हुई।

बताया जा रहा है कि 86 साल के निर्माता काफी समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। निर्माता का निधन तमिल फिल्म जगत की बड़ी क्षति है।

फिल्म निर्माता एवीएम सरवनन के निधन के बाद भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर है और उन्हें चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने निर्माता एवीएम सरवनन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तमिल फिल्म उद्योग की महानतम हस्तियों में से एक और ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध एवीएम कंपनी के चेहरे एवीएम सरवनन के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। प्रोडक्शन हाउस एवीएम ने तमिल सिनेमा को नया रूप और आकार देने में मदद की है। एवीएम ने तमिल फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

मुख्यमंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि निर्माता ने अपने पिता स्वर्गीय ए.वी.एम. का नाम भी रोशन किया, जिन्हें पूरी दुनिया ‘अप्पाची’ या ‘अविची मयप्पा चेट्टियार’ के नाम से पुकारती आई है।

बता दें कि प्रोडक्शन हाउस एवीएम के तहत तमिल फिल्म ‘ओरु रावू’, ‘पराशक्ति’ (जिसे कलैगनार करुणानिधि ने लिखा था), ‘शिवाजी: द बॉस’, ‘नानुम ओरु पेन’, ‘संसारम अधू मिनसारम’, ‘कुलदेवम’ जैसी हिट फिल्में बनी हैं, जिन्होंने तमिल उद्योग को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘शिवाजी: द बॉस’ को भी इसी कंपनी के बैनर तले बनाया गया था। ये फिल्म हर भाषा में सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म पहले सिर्फ तमिल भाषा में बनाई गई थी, लेकिन फिल्म की सफलता के बाद उसे हिंदी, तेलुगू और अंग्रेजी में भी रिलीज किया गया।

प्रोडक्शन हाउस एवीएम पिछले पांच दशकों से फिल्म निर्माण कर रहा है, और प्रोडक्शन हाउस एवीएम की स्थापना एवीएम सरवनन के पिता एवी मयप्पन ने की थी। आज प्रोडक्शन हाउस ओटीटी फिल्में भी बनाता है। बता दें कि फिल्म निर्माता एवीएम सरवनन का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 3:30 बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले एवीएम स्टूडियो में उनके अंतिम दर्शन रखे गए हैं, जहां परिवार वाले और चाहने वाले उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी बार देख सकते हैं। अंतिम दर्शन में राजनेता से लेकर बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

–आईएएनएस

‘घर की खिड़कियां हिल रही हैं’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लारा दत्ता ने सुनाए धमाकों के डरावने अनुभव

मुंबई । मिडिल ईस्ट के कई देशों में जारी तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे माहौल में कई भारतीय नागरिक...

लाइब्रेरियन से फिल्मफेयर विजेता गीतकार तक: किताबों की दुनिया से निकले संतोष आनंद ने रचे यादगार फिल्मी नगमें

मुंबई । हिंदी सिनेमा में जब भी दिल को छू लेने वाले गानों की बात होती है तो गीतकार संतोष आनंद के नाम का जिक्र जरूर होता है। 'जिन्दगी की...

गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- ‘इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

बेंगलुरु । फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर...

रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न

मुंबई। होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस...

अमेरिका-इजरायल के हमले पर जावेद अख्तर का तीखा प्रहार, चीन को बताया ‘आखिरी विकल्प’

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने का असर सिर्फ ईरान में ही नहीं, बल्कि कतर, सऊदी अरब, इराक और भारत...

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा...

राम गोपाल वर्मा की अभिभावकों को सलाह, बच्चों को एआई की दुनिया के लिए तैयार करें

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर देना...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

मुंबई । 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

मुंबई । मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग...

मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग

मुंबई । सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

admin

Read Previous

कलाकार को जीवन भर के संघर्ष के बाद सिर्फ मरने के बाद ही सम्मान मिलता है : दिलजीत दोसांझ

Read Next

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com