तेलंगाना के मंत्री की चेतावनी, ‘माफी नहीं मांगी तो पवन कल्याण की फिल्में रिलीज नहीं होने देंगे’

हैदराबाद । तेलंगाना के सिनेमेटोग्राफी मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अपने “तेलंगाना के खिलाफ अपमानजनक” बयान पर माफी नहीं मांगते हैं, तो राज्य में उनकी फिल्मों की रिलीज रोक दी जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि पवन कल्याण की किसी भी फिल्म को थिएटर्स में तभी दिखाया जाएगा, जब वह बिना शर्त माफी मांगेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर पवन कल्याण माफी मांगते हैं तो उनकी फिल्में कम से कम दो दिन चल जाएंगी, लेकिन अगर माफी नहीं मांगी तो तेलंगाना में कहीं भी फिल्म रिलीज नहीं होगी। मैं यह बात सिनेमेटोग्राफी मंत्री के तौर पर कह रहा हूं।”

वेंकट रेड्डी ने स्पष्ट किया कि यह मामला मेगास्टार चिरंजीवी से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा, “चिरंजीवी बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं और विवादों से दूर रहते हैं। मुद्दा केवल पवन कल्याण का है।” मंत्री के अनुसार, पवन कल्याण राजनीति में नए हैं और उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार विवादित बयान दे रहे हैं।

तेलंगाना के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बयान देते हुए पवन कल्याण ने कोनसीमा क्षेत्र में सूखते नारियल के पेड़ों को “बुरी नजर” का असर बताया था। माना जा रहा है कि उन्होंने यह टिप्पणी राज्य पुनर्गठन की ओर इशारा करते हुए की थी।

उनके इस बयान से तेलंगाना के नेताओं में कड़ी नाराजगी देखी गई।

पशुपालन मंत्री वक्काटि श्रीहरि ने कहा कि पवन कल्याण तेलंगाना के शानदार विकास को “पचा नहीं पा रहे” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं और उन्हें तुरंत अपने शब्द वापस लेने चाहिए।

कांग्रेस विधायक जे. अनिरुद्ध रेड्डी ने भी पवन कल्याण से बिना शर्त माफी की मांग की। उन्होंने कहा, “अगर तेलंगाना ने गोदावरी और कोनसीमा पर बुरी नजर डाली है, तो पवन कल्याण हैदराबाद में क्यों रह रहे हैं?” उन्होंने चुनौती दी कि पवन कल्याण अपनी हैदराबाद की संपत्तियां बेचकर विजयवाड़ा चले जाएं।

–आईएएनएस

अक्षय कुमार के काफिले की कार के एक्सीडेंट का मामला, हिरासत में मर्सिडीज चालक

मुंबई । मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार रात बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक सिक्योरिटी वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। अक्षय और उनकी पत्नी...

टीजीएफ में शामिल हुए आमिर खान, बोले-खेल व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की रखता है ताकत

मुंबई । बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 'द गोल्फ फाउंडेशन' (टीजीएफ) के 18वें सालाना गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। यह इवेंट ऐतिहासिक बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित किया...

ओटीटी पर धमाका: इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं रोमांस, थ्रिलर और स्पेस ड्रामा की हिट फिल्में और सीरीज

मुंबई । डिजिटल दुनिया में लोग फिल्मों और वेब सीरीज का मजा घर बैठे ले पाते हैं। मनोरंजन प्रेमियों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है। इस हफ्ते थिएटर्स...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

‘रांझणा’ से ‘ब्रह्मास्त्र’ तक : सिनेमा जगत के लिए बेहद खास काशी, शूट हो चुकीं सैकड़ों फिल्में

मुंबई । शिवनगरी वाराणसी का प्रसिद्ध महाश्मशान मणिकर्णिका घाट इन दिनों गहरे विवाद में है। राज्य सरकार के साथ कांग्रेस और अन्य पार्टियों की बहस जारी है। ऐसे में पार्टियां...

बिटकॉइन घोटाला मामले में कोर्ट ने राज कुंद्रा को जारी किया समन

मुंबई । मुंबई की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने बिटकॉइन घोटाले में कारोबारी राज कुंद्रा को समन जारी किया है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान...

रवि किशन ने ‘टीवी एक्टर्स को नजरअंदाज’ करने वाली धारणा को नकारा, दिया स्मृति ईरानी का उदाहरण

मुंबई । लोकप्रिय टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' लंबे समय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है। इस शो के किरदार, डायलॉग्स और हल्की-फुल्की कॉमेडी हर...

एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

मुंबई । ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पिछले आठ सालों में...

मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, आरोपी निकला पूर्व कर्मचारी

मुंबई । मुंबई में भाजपा सांसद, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी के घर में चोरी होने की घटना सामने आई है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि चोरी...

दिल्ली: एनसीसी कैंप में पहुंचीं मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, बोलीं- आज के कैडेट कल भारत की ताकत होंगे

नई दिल्ली । दिल्ली कैंट के एनसीसी कैंप में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा वहां पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ कैडेट्स से...

दिल्ली: एनसीसी कैंप में पहुंचीं मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, बोलीं- आज के कैडेट कल भारत की ताकत होंगे

नई दिल्ली । दिल्ली कैंट के एनसीसी कैंप में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा वहां पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ कैडेट्स से...

‘जन नायकन’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट का फिल्म निर्माताओं राहत देने से इनकार, मद्रास हाईकोर्ट ही करेगा फैसला

मुंबई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है...

admin

Read Previous

बैंकों ने बीते तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनक्लेम्ड डिपॉजिट लोगों को वापस किए

Read Next

शादी के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने बहनों के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com