‘टीआरपी किंग’ पवन सिंह ने ‘जोड़ी मोदी नीतिश के हिट होई’ किया रिलीज

मुंबई । बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है। इस बीच पावर स्टार पवन सिंह ने गुरुवार को चुनाव से पहले ‘जोड़ी मोदी नीतिश के हिट होई’ रिलीज कर दिया है।

पवन सिंह, जिन्हें ‘टीआरपी किंग’ कहा जाता है। उन्होंने लोक आस्था का महापर्व छठ के बाद गाना ‘जोड़ी मोदी नीतिश के हिट होई’ इंस्टाग्राम पर रिलीज किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से एनडीए सरकार।”

गाने को पवन सिंह ने गाया है और बोल अशोक शिवपुरी ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। गीत को पवन सिंह ने ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया है, जिसे सुन फैंस गजब का रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में पीएम मोदी और सीएम नीतिश की जोड़ी नजर आ रही है। वहीं, कुछ-कुछ क्लिप में अभिनेता पवन सिंह भी हैं।

प्रशंसकों को अभिनेता का गाना काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अबकी बार मोदी-नीतिश सरकार!” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “बीजेपी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गाना बहुत बढ़िया है।”

पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने ये गाना रिलीज करके स्पष्ट कर दिया कि वे पार्टी के ईमानदार सिपाही हैं। इससे पहले भी अभिनेता ने छठ पूजा के दौरान ‘घाटे चलले मोदी नीतिश’ रिलीज किया था। गीत में पवन सिंह छठी मईया से कामना कर रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतिश कुमार और पीएम मोदी की ही विजय हो।

गीत में पवन सिंह कहते हैं, ”घाटे चली हो उठाके दऊरा।” गीत के बोल अशोक श्योपुरी ने लिखे हैं और आवाज पवन सिंह ने दी है।

अभिनेता साल 2024 में काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे। वहीं, इस बार उनकी पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं और अपना नामांकन भी भर चुकी हैं।

–आईएएनएस

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

admin

Read Previous

बिहार: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या पर तेजस्वी यादव ने पूछा, बंदूक लेकर कैसे घूम रहे लोग?

Read Next

बेहतर भविष्य के लिए बिहार की जनता को बदलाव करना चाहिए: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com