जल्द होगी ‘जिद्दी राजकुमार’ की ‘आमकुमारी’ से मुलाकात, ईशान-भूमि स्टारर ‘द रॉयल्स’ की रिलीज डेट आउट

मुंबई । अभिनेता ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर स्टारर अपकमिंग सीरीज ‘द रॉयल्स’ की रिलीज की तारीख सामने आ चुकी है। सीरीज का प्रीमियर 9 मई को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। नेटफ्लिक्स ने दर्शकों को बताया कि जल्द ही ‘जिद्दी राजकुमार’ की ‘आमकुमारी’ से मुलाकात होगी।

नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “जिद्दी राजकुमार की मुलाकात गर्लबॉस आमकुमारी से होती है। रॉयल मेस या शाही प्रेम कहानी? 9 मई को रिलीज होने वाली ‘द रॉयल्स’ सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।”

प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना के निर्देशन में बनी सीरीज में भूमि पेडनेकर, इशान खट्टर, जीनत अमान के साथ साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, विहान समत, काव्या त्रेहान, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

सीरीज ‘द रॉयल्स’ का निर्माण प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले हुआ है, जिसकी कहानी नेहा वीना शर्मा ने लिखी है।

नेटफ्लिक्स ने सीरीज का पोस्टर शेयर किया, जिसमें भूमि और ईशान एक साथ नजर आए। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में सीरीज का फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सितारों की झलक दिखी थी। वीडियो में भूमि और ईशान शाही अंदाज में नजर आए। वहीं, सीरीज के माध्यम से अभिनेत्री जीनत अमान अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। फिल्मी दुनिया में सफल रहीं जीनत अमान अब ओटीटी पर अपने अभिनय की काबिलियत दिखाती नजर आएंगी।

अभिनेता ईशान खट्टर ‘द रॉयल्स’ में मोरपुर के शाही सिंहासन के उत्तराधिकारी अविराज सिंह की भूमिका में हैं। वहीं, भूमि पेडनेकर आम लड़की की भूमिका में दिखेंगी। ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर पहली बार पर्दे पर साथ काम करने जा रहे हैं।

ईशान हाल ही में तारा सुतारिया के साथ ‘प्यार आता है’ नामक एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इस गाने को रितो रीबा और श्रेया घोषाल ने गाया है। ट्रैक को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है, जो 7 मार्च को रिलीज हुआ था।

–आईएएनएस

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

admin

Read Previous

सनी देओल का ऐलान, ‘नए मिशन के साथ आ रही है जाट 2’

Read Next

अच्छी शुरुआत के बावजूद हैदराबाद 162/5 रन ही बना सका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com